- Advertisement -

पीएम मोदी 4 अक्टूबर को जाएंगे बिहार… युवाओं से करेंगे संवाद, राज्य को 62,हजार करोड़ की देंगे सौगात

बिहार चुनाव से पहले राज्य के सीएम नीतीश कुमार ने ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ के जरीए महिलाओं को साधा। अब पीएम मोदी युवाओं को साधने के लिए संवाद करेंगे

3 Min Read

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में सियासी सरगर्मियां तेज़ हो गई हैं। NDA अपने बड़े चुनावी चेहरों के साथ मैदान में उतर चुका है। जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 3 अक्टूबर को ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ के तहत 25,000 महिलाओं को 10-10 हजार रुपये के चेक सौंपे, वहीं अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 अक्टूबर को युवाओं को साधने के लिए बिहार पहुंचेंगे।

- Advertisement -
Ad image

पीएम मोदी इस दिन युवाओं के साथ एक महत्वपूर्ण वर्चुअल संवाद करेंगे और इस दौरान 62 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं का शुभारंभ करेंगे, जिसका सीधा लाभ बिहार के युवाओं को मिलेगा।

2 बड़ी परियोजनाओं की शुरुआत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 अक्टूबर को युवा संवाद कार्यक्रम के दौरान कई बड़ी परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। इनमें दो मुख्य योजनाएं शामिल हैं

- Advertisement -
Ad image
  1. पीएम-सेतु योजना
    प्रधानमंत्री 60 हजार करोड़ रुपये के निवेश से देश भर के 1000 सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) के विकास के लिए पीएम-सेतु योजना का शुभारंभ करेंगे।
  2. मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना

पीएम मोदी बिहार के युवाओं के लिए इस योजना की भी शुरुआत करेंगे। इसके तहत स्नातक युवाओं को 2 साल तक 1000 रुपये मासिक भत्ता दिया जाएगा। इस योजना से बिहार के लगभग 5 लाख युवाओं को लाभ मिलने की उम्मीद है।

कौशल विकास और शैक्षणिक संस्थानों को बढ़ावा
युवाओं के कौशल विकास और व्यावसायिक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए भी कई बड़ी पहल की जाएंगी

जन नायक कर्पूरी ठाकुर कौशल विश्वविद्यालय
पीएम मोदी इस नए विश्वविद्यालय का लोकार्पण करेंगे। दावा किया जा रहा है कि इसमें उद्योगों की मांग के अनुसार पाठ्यक्रम होंगे, जिससे व्यावसायिक शिक्षा को प्रोत्साहन मिलेगा।

नई शैक्षणिक सुविधाएं
प्रधानमंत्री बिहार के 4 विश्वविद्यालयों में नई शैक्षणिक और अनुसंधान सुविधाओं की आधारशिला भी रखेंगे।

NIT पटना का नया परिसर
पीएम बिहटा में एनआईटी पटना के नए परिसर का भी लोकार्पण करेंगे।

कौशल प्रयोगशालाएं
पीएम मोदी 34 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के नवोदय विद्यालयों और एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों में स्थापित 1200 व्यावसायिक कौशल प्रयोगशालाओं का उद्घाटन भी करेंगे।

पीएम मोदी इस दिन कौशल दीक्षांत समारोह में आईटीआई टॉपर्स को सम्मानित भी करेंगे। बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले प्रधानमंत्री का यह युवा संवाद कार्यक्रम और 62 हजार करोड़ रुपये की सौगात, युवा मतदाताओं के बीच एक बड़ा राजनीतिक संदेश देने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।देखना ये है कि एनडीए की युवाओं को साधने की रणनीति कितनी कारगर साबित होती है।

Keywords: Bihar Elections, Pm Modi, Youth Dialogue, Nda, Pm-setu Scheme, Mukhyamantri Nishchay Swayam Sahayata Bhatta Yojana, Kaushal University, Iti, ₹62,000 Crore

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू