- Advertisement -

Bigg Boss 19: शहबाज की मस्ती पड़ी भारी… जीशान और अमाल की दोस्ती में आई दरार..!

Bigg Boss 19: घर में शहबाज और अमाल ने अतरंगी तरीके की मस्ती की। जीशान और अमाल की दोस्ती में आई दरार!

3 Min Read

कलर्स टीवी का रियलिटी शो बिग बॉस के घर में रोज नए तमाशे हो रहे हैं। कभी रिश्ते बनते हैं तो कभी टूटकर फिर नए रिश्ते बनते नजर आते हैं। ताजा एपिसोड में भी कुछ ऐसा ही नजारा तब नजर आया जब जीशान और अमाल की दोस्ती में अंडा दिवार बन गया।

- Advertisement -
Ad image

बिग बॉस के घर में शहबाज और अमाल ने अतरंगी तरीके की मस्ती की। दरअसल शहबाज ने अशनूर के बेड से 3 अंडे चुरा लिए इस चोरी में अमाल ने उनका साथ दिया। हालांकि जीशान कादरी को इस बात की भनक थी। जीशान ने अंडे चुराने वाली बात अशनूर को बताते हुए 3 अंडे बदेशा के राशन से निकाल कर दे दिए।

जीशान ने अशनूर को अंडे चुराने वाली बात बताई है जब शहबाज को बताई तो शहबाज ने कहा आपने क्यों बताई मैंने आपको कसम दी थी। ये गलत किया आपने ऐसा नहीं करना चाहिए था।

- Advertisement -
Ad image

अंडा चोरी पर भिड़े अमाल और जीशान

वहीं जीशान ने अमाल को भी बताया कि अंडा चोरी वाली बात उन्होंने अशनूर को बता दी है। इस पर अमाल नाराज हो जाते हैं और कहते हैं कि हमारी मस्ती थी। उसने आपको कसम दी थी फिर भी आपने बता दिया ये गलत किया आपने। आपको ऐसा नहीं करना चाहिए था। आप उन लोगों के साथ बैठते हैं हंसी मजाक करते हैं। पर हम कुछ नहीं बोलते ये ठीक नहीं है। वहां मौजूद बसीर ने जीशान से कहा कि आपने अच्छे वे में किया सही दिखने के लिए लेकिन अमाल जीशान से काफी नाराज हुए। इसके साथ ही उन्होंने दूसरे ग्रुप के साथ बैठने को लेकर भी नाराजगी जाहिर की। जहां जीशान ने कहा बोलने के लिए कुछ भी मत बोलो अमाल। हालांकि अमाल अपनी नाराजगी जाहिर करने से पीछे नहीं हटते और कहते हैं कि भाई-भाई करके जाके बोल दिया। शरीफ बने उन लोगों के साथ। हमें बेच दिया, सही दिखने के चक्कर में। इस पर जीशान कहते हैं कुछ भी मत बोलो अमाल क्या बेच दिया। अमाल ने कहा मुझे गुस्सा आ रहा है। बोलो एक साइड खेल सकता हूं। क्यों उनके साथ भी खेल रहे हो। इस पर कादरी भी नाराजगी भरे लहजे में बोले कि ग्रुप-ग्रुप खेलो, उनकी सुनो और वहां से चले जाते हैं । हालांकि इस बीच जीशान ये भी कहते नजर आए कि आज तक कभी अपने अब्बा की नहीं सुनी तो इन लोगों की क्यों सुनूं।

Keywords:- Bigg Boss 19, Latest Episode Of Bigg Boss, Zeeshan And Amaal Fight, Shahbaz Egg Chori

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू