11 सितंबर 2001 को अमेरिका के इतिहास का सबसे काला दिन माना जाता है। इसी दिन अल-कायदा चीफ ओसामा बिन लादेन का हुकुम मिलने पर अब तक सबसे बड़ा हमला अमेरिका पर आतंकियों ने किया था। इस हमले को अंजाम देने के लिए अलकायदा के आतंकवादियों ने 4 हवाई जहाज सबसे पहले हाईजैक किया और उसे हमले के लिए यूज किया। इस आतंकी हमले में आतंकवादियों ने 2 हवाई जहाज वर्ल्ड ट्रेड सेंटर से टकराए थे। उसके बाद दो बचे हुए हवाई जहाज में से एक पेंटागन से टकराया और दूसरा एक खेत में गिरा था।
अल-कायदा के इस आतंकी हमले में तकरीबन 3000 लोग मारे गए थे। इसे अब तक का सबसे खौफनाक हमले के तौर पर माना जाता है। यह हमला उस अमेरिका पर किया गया था जो दुनिया का सबसे ताकतवर देश माना जाता है। अमेरिका पर हुए 9/11 इस आतंकवादी हमले के बाद पूरी दुनिया सहम गई थी।
आतंकी हमला के बाद पसरा मौत का मंजर
अमेरिका में 9/11 की वो मनहूस सुबह को याद कर के आज भी लोगों की रूह कांप उठती है। अमेरिका में अलकायदा के आतंकियों ने सुबह 8:46 बजे हमला किया था। इस आतंकवादी हमले के दौरान आतंकियों ने चार हवाई जहाज को हाईजेक कर के अपना हथियार बनाया। इसमें से पहला विमान वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के उत्तरी टावर से जाकर टकरा गया। लोग कुछ समझ पाते उसके कुछ समय के भीतर यानी 9:03 बजे यूएस एयरलाइंस जहाज 175 दूसरी तरफ से यानी दक्षिणी टावर से जा भिड़ा। इस खौफनाक हमले के बाद अमेरिका के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर भीषण आग लग गई और कुछ ही देर बाद वर्ल्ड ट्रेड सेंटर जमीदोज हो गया।
इसके अलावा बचे दो विमान में से एक यूएस की राजधानी वाशिंगटन डीसी के पेंटागन से टकराया। जबकि दूसरा विमान एक खुले मैदान जो पेनसिल्वेनिया में जाकर गिर गया। अगर ये दोनों विमान टारगेट को हिट करते तो अमेरिका को और भी भारी नुकसान उठाना पड़ा। अमेरिका में हुए इस आतंकीवादी हमले तकरीबन तीन हजार लोगो की जान चली गई। जिसमें तकरीबन 400 के करीब फायर फाइटर और पुलिस के जवान शामिल थे।
अमेरिका का जवाब
अमेरिका में हुए इस आतंकवादी हमले ने मानों पूरी दुनिया को झकझोर के रख दिया था। एक तरफ जहां अमेरिका में मातम पसर गया था। वहीं पूरी दुनिया में भय का माहौल पसर गया था। लेकिन इस हमले के बाद अमेरिका बौखला गया और किसी भी हाल में आतंकियों को खत्म करने का अभियान शुरू कर दिया।
उस वक्त के तत्कालीन राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश ने अल-कायदा के साथ उसके मुखिया ओसामा बिन लादेन को खत्म करने का एलान कर दिया। अमेरिका में हुए हमले के एक महीने के भीतर अमेरिका ने अफगानिस्तान पर हमला कर दिया। इस दौरान कई देशो ने अमेरिका का खुलकर समर्थन किया।
इस आतंकी हमले के मुख्य सरगना तक अमेरिका को पहुंचने तकरीबन करीब 10 साल लग गए। लेकिन अमेरिका ने अपना बदला और आतंक के खात्मा मिशन जारी रखा। जिसमें अमेरिका को सबसे बड़ी कामयाबी ओसामा बिन लादेन को मारने के बाद मिली। ओसामा बिन लादेन पाकिस्तान के ऐबटाबाद में छिपकर बैठा था। उसके बाद अमेरिका ने अल-कायदा प्रमुख अयमान अल-जवाहिरी को एक ड्रोन हमले में मार गिराया। जवाहिरी के सिर पर अमेरिका ने 25 मिलियन डॉलर का बड़ा इनाम रखा था।
Keywords – 9/11 Attack, 9/11 Attack Anniversary, World Trade Center, Pentagon Attack, Osama Bin Laden, Al-Qaeda Terror Attack

