अमेरिका के यूटा वैली यूनिवर्सिटी में एक कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी कार्यकर्ता चार्ली किर्क को गोली मारकर हत्या कर दी गई। हालांकि घटना के तुरंत बाद एक संदिग्ध हमलावर को हिरासत में ले लिया गया, लेकिन पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया। फिलहाल इस घटना के पीछे वामपंथी कट्टरपंथियों का हाथ बताया जा रहा है।
चार्ली किर्क डोनाल्ड ट्रंप के काफी करीबी माने जाते थे। घटना से ट्रंप काफी दुखी और नाराज हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने घटना पर दुख जाहिर करते हुए कहा कि हत्यारे जहां भी रहेंगे उन्हें ढूंढ लिया जाएगा। इस घटना के बाद अमेरिका का झंडा भी आधा झुका दिया गया है।
फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां हत्यारे की तलाश में जुटी हुई है। घटना के बारे में बताया जाता है कि चार्ली किर्क यूटा वैली यूनिवर्सिटी में कार्यक्रम में शामिल होने गए थे, भाषण देने के दौरान उनके गले में गोली मार दी गई जिसके कारण मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
यूनिवर्सिटी के कार्यक्रम में मौजूद पूर्व पदाधिकारी जेसन चैफेट्ज ने फॉक्स न्यूज को बताया की चार्ली किर्क ट्रांसजेंडर और मॉस शूटर्स के बारे में एक सवाल का जवाब दे रहे थे, तभी उन्हें गोली मार दी गई। इसका एक वीडियो क्लिप भी सामने आया है जिसमें गोली लगते ही 31 वर्षीय चार्ली किर्क गिर पड़े और उनकी गर्दन से खून बहने लगा। हालांकि तुरंत आनन – फानन में मौजूद गार्ड ने उन्हें स्ट्रेचर पर ले गए। देखते हीं देखते वहां अपना तफरी की स्थिति कायम हो गई, लोग चिल्लाने लगे और इधर-उधर भागने लगे।
चार्ली किर्क अमेरिका के सबसे बड़े कंजरवेटिव यूथ मूवमेंट के प्रमुख थे। वे 18 साल की उम्र में ही इस मूवमेंट से 2012 में जुड़े थे। इस घटना के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने एक वीडिय जारी करते हुए चार्ली के कार्यों की काफी सराहना की है। वीडियो के माध्यम से ट्रंप ने कहा कि हम उनके परिवार के साथ खड़े हैं। यह घटना अमेरिका के लिए कल दिन है, हत्यारे को ढूंढ कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी।
पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भी इस घटना की निंदा की है। पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि अमेरिका में इस तरह की हिंसा की कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा कि इस घटना से मुझे भी दुख है। हम परिवार के प्रति पूरी संवेदना जाहिर करते हैं । पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि इस तरह की घटनाएं नहीं हो इसे लेकर हमें सख्त होना होगा।
keywords – Joe Biden, US President, murder, radical leftist organization,Utah Valley University

