संजय दत्त का नाम सुनते ही दिमाग में उनकी दमदार आवाज़, हिट फिल्में और मशहूर डायलॉग गूंज उठते हैं। लेकिन अब दत्त ने एक नया रास्ता चुना है, फूड और हॉस्पिटैलिटी का। 9 सितंबर को उन्होंने अपने पहले रेस्टोरेंट ‘Solaire’ का ऐलान किया, जो मुंबई के ग्रैंड हयात, BKC में खुलने जा रहा है। इंस्टाग्राम पर जारी एक टीज़र वीडियो ने इस लॉन्च को और खास बना दिया, जहां दत्त ने लिखा “I’ve eaten around the world, now it’s my turn to plate it.” यानी उन्होंने दुनिया भर के स्वाद चखने के बाद अब अपना पाक-सफर शुरू किया है।
‘Solaire’ में मिलने वाला है ग्लोबल फ्लेवर
टीज़र में जो झलक दिखाई गई, उससे साफ है कि Solaire सिर्फ खाने का ठिकाना नहीं, बल्कि एक एक्सपीरियंस है। सुनहरी रोशनी, आलीशान इंटीरियर, आरामदायक सीटिंग और लक्ज़री माहौल इसे मुंबई के अपस्केल डाइनिंग स्पॉट्स में शामिल कर देगा। खाने की बात करें तो यहां एशियन, मेडिटेरेनियन, इंडियन और चीनी व्यंजन खास अंदाज़ में परोसे जाएंगे। साथ ही, रेस्टोरेंट का बार इंटरनेशनल लेवल के कॉकटेल परोसने के लिए तैयार है, ताकि खाने और ड्रिंक्स का परफेक्ट बैलेंस मिल सके।
अनोखा है ‘Solaire’ का विज़न
इस प्रोजेक्ट में संजय दत्त अकेले नहीं हैं। उन्होंने जाने-माने फूडप्रेन्योर ईशान वर्मा और अमित लख्यानी के साथ हाथ मिलाया है। इनकी एक्सपर्टीज़ और दत्त का ग्लोबल टेस्ट मिलकर इस जगह को अनोखा बना रहे हैं। संजय दत्त का कहना है कि यह महज़ बिज़नेस नहीं, बल्कि उनका निजी जुनून है। उन्होंने दुनियाभर की यात्रा के दौरान जिन फ्लेवर्स का आनंद लिया, उन्हें एक ही जगह लाकर मुंबईकरों के सामने पेश करना ही उनका असली मकसद है।
मुंबई के फूड लवर्स के लिए नया हॉटस्पॉट
हालांकि आधिकारिक लॉन्च डेट का खुलासा अभी नहीं हुआ है, लेकिन इतना तय है कि Solaire मुंबई के फूड लवर्स के लिए नया आकर्षण बनने वाला है। ग्लोबल फ्लेवर, संजय दत्त का ग्लैमर और ग्रैंड हयात की प्रीमियम लोकेशन यह कॉम्बिनेशन शहर की डाइनिंग कल्चर में एक नई चमक जोड़ देगा। ऐसे में फूडीज़ के लिए यह रेस्टोरेंट सिर्फ खाने की जगह नहीं, बल्कि एक अनुभव होगा, जिसे मिस करना मुश्किल होगा।
Keywords : Sanjay Dutt Open First Restaurant, Solaire, Sanjay Dutt New Restaurant, Solaire In BKC, New Restaurant In BKC

