बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार अपनी फिल्म जॉली एलएलबी 3 का ट्रेलर लॉन्च करने कानपुर पहुंचे। अक्षय ने रेव मॉल में फैंस के बीच अपनी अपकमिंग फिल्म जॉली एलएलबी-3 का ट्रेलर लॉन्च किया। ट्रेलर लॉंच के दौरान उनके साथ अरशद वारसी और सौरभ शुक्ला और डायरेक्टर भी मौजूद रहे। यहां अक्षय कुमार कनपुरिया अंदाज में और गले में बड़ा-सा गमछा डाले नज़र आए। लांच के दौरान सितारों ने जमकर मस्ती की। बता दें कि फिल्म में अक्षय कुमार,अरशद वारसी वकील और सौरभ शुक्ला जज की भूमिका निभा रहे हैं। अरशद और अक्षय कुमार ने फिल्म के डायरेक्टर और सौरभ को लेकर कहा कि हमारी खराब एक्टिंग सौरभ सर झेलते हैं हालांकि अक्षय कुमार ने डायरेक्टर की खिंचाई करते हुए कहा ये हमें हिलने नहीं देते थे, हमारे डायरेक्टर साहब लकीर के फकीर हैं, जो लिख के लाए हैं वो ही बोलना पड़ेगा।उससे ज्यादा ऊपर नीचे किया तो फिल्म से निकाल देंगे। जिसके बाद फैंस हंसने लगते हैं।
Keywords: Akshay Kumar In Kanpur, Jolly LLB3 Trailer Launch, Kanpur Jolly LLB3 Trailer Launch, Arshad Varsi, Saurabh Shukla, Kanpur Cinema Hall
