प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान” की शुरुआत करेंगे। इस अभियान का मकसद महिलाओं और बच्चों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने जानकारी दी कि इस अभियान के तहत देशभर में 75,000 स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे। ये शिविर आयुष्मान आरोग्य मंदिरों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और अन्य चिकित्सा संस्थानों में आयोजित होंगे। इस पहल का मकसद मातृ और शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाना और समाज के उन वर्गों तक पहुंचना है, जहां अब तक स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी रही है।
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी 17 सितम्बर 2025 को ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान’ का शुभारंभ करेंगे।
— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) September 8, 2025
इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बच्चों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त कर, उनकी बेहतर पहुंच, गुणवत्तापूर्ण देखभाल और जागरूकता सुनिश्चित करना है।
इस अभियान के… pic.twitter.com/Dn5PpkLkpG
पोषण माह और जनभागीदारी से बढ़ेगी प्रभावशीलता
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि इस अभियान के साथ ही देशभर के सभी आंगनवाड़ियों में “पोषण माह” भी मनाया जाएगा। इसके तहत कुपोषण, एनीमिया और स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता पर विशेष बल दिया जाएगा। नड्डा ने निजी अस्पतालों और स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े हितधारकों से भी इस जनभागीदारी अभियान में जुड़ने की अपील की। उनका कहना था कि जब सरकार और समाज मिलकर काम करेंगे तभी “स्वस्थ परिवार, सशक्त समाज” का सपना साकार हो सकेगा। यह पहल केवल स्वास्थ्य सेवाओं तक सीमित नहीं है बल्कि यह भारत की सामाजिक और सामुदायिक शक्ति को एकजुट करने का प्रयास भी माना जा रहा है।
विकसित भारत की दिशा में अहम कदम
“स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान” केवल स्वास्थ्य का ही नहीं बल्कि सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण का भी संदेश देता है। महिलाओं का स्वास्थ्य मजबूत होगा तो परिवार और समाज दोनों सशक्त होंगे। यही कारण है कि प्रधानमंत्री ने इस अभियान की शुरुआत अपने जन्मदिन पर करने का निर्णय लिया है, जिससे यह संदेश और अधिक प्रभावशाली बन सके। इसके साथ ही वे मध्य प्रदेश के बदनावर में पीएम मित्रा टेक्सटाइल पार्क का भूमिपूजन भी करेंगे, जो 2,158 एकड़ भूमि पर विकसित होने वाला देश का पहला पूर्ण रूप से तैयार टेक्सटाइल पार्क है। यह पहल न केवल स्वास्थ्य और पोषण की दृष्टि से बल्कि औद्योगिक विकास और आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हो सकती है।
Keywords – Pm Modi Health Initiative, Swasth Nari Sashakt Parivar Abhiyaan, 75000 Health Camps India, Women And Child Healthcare India, Pm Modi 75th Birthday Program, Viksit Bharat Health Campaign

