- Advertisement -

जहाजों और विमानों की खिड़कियां क्यों होती हैं गोल? वजह जानकर घूम जाएगा दिमाग!

जहाजों और विमानों की खिड़कियां गोल क्यों होती हैं? इसके पीछे छिपी है द्वितीय विश्व युद्ध और विमान हादसों से जुड़ी हैरान करने वाली कहानी।

3 Min Read

क्या आपने कभी गौर किया है कि जहाजों और विमानों की खिड़कियां चौकोर नहीं बल्कि गोल होती हैं? घरों और इमारतों में तो खिड़कियां ज्यादातर चौकोर या आयताकार ही मिलती हैं, यहां तक कि कारों में भी यही डिजाइन देखने को मिलता है। लेकिन जहाजों और हवाई जहाजों में ऐसा नहीं होता। आखिर ऐसा क्यों? इसके पीछे की कहानी दशकों पुरानी है और दूसरी विश्व युद्ध के हादसों से जुड़ी हुई है।

- Advertisement -
Ad image

हादसों से मिली सीख

दूसरे विश्व युद्ध के दौरान अमेरिका के कई लिबर्टी कार्गो जहाज दो हिस्सों में चटककर टूट गए थे। उस समय करीब 19 जहाजों के डूबने की घटनाएं दर्ज हुई थीं। इन हादसों में बड़ी संख्या में लोगों की जान भी गई थी। बाद में जांच में सामने आया कि इन जहाजों में लगी चौकोर खिड़कियों और कोनों ने जहाजों की मजबूती को कम कर दिया था।

क्यों खतरनाक होते हैं चौकोर कोने?

दरअसल, चौकोर खिड़कियों के 90 डिग्री के नुकीले कोने जहाज की स्टील बॉडी पर पड़ने वाले दबाव को एक ही बिंदु पर केंद्रित कर देते थे। जब महासागर की तेज लहरों और बर्फीले पानी का दबाव पड़ता था तो वहीं से दरारें बनना शुरू हो जाती थीं, जो धीरे-धीरे पूरे जहाज को तोड़ देती थीं। उस दौर में जहाज बनाने के लिए इस्तेमाल किए गए स्टील में सल्फर और फॉस्फोरस ज्यादा होता था, जिससे मरम्मत और वेल्डिंग भी कमजोर पड़ जाती थी। नतीजा यह हुआ कि चौकोर कोनों से बनी दरारें जहाजों के लिए विनाशकारी साबित हुईं। इसके बाद डिजाइनरों ने गोल खिड़कियां बनानी शुरू कीं ताकि दबाव बराबर बंट सके और टूट-फूट की आशंका कम हो।

- Advertisement -
Ad image

विमानों में भी दोहराई गई वही गलती

यही गलती विमानों में भी हुई। 1953 से 1954 के बीच ब्रिटेन के तीन डि हैविललैंड कॉमेट जेट विमान क्रैश हो गए थे। जांच में पाया गया कि उनकी चौकोर खिड़कियों के कोनों से दरारें फैलने लगी थीं, जो हादसों का कारण बनीं। इसके बाद से विमानन उद्योग ने भी सबक लिया और सभी खिड़कियों और यहां तक कि दरवाजों के कोनों को भी गोल आकार का बना दिया गया। यही वजह है कि आज आप जहाजों से लेकर हवाई जहाजों तक, हर जगह गोल खिड़कियां ही देखते हैं।

Keywords: Airplane Windows Round, Ship windows , Airplane, Aviation Safety

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू