बिहार के पर्यटन नगरी राजगीर में आयोजित हीरो एशिया हॉकी कप के फाइनल मुकाबले में भारत का शानदार प्रदर्शन रहा। भारत ने डिफेंडिंग चैंपियन कोरिया को 4-1 से हराकर एशिया कप अपने नाम कर लिया। इसके साथ ही बेल्जियम में अगले साल 2026 में होने वाले हॉकी वर्ल्ड कप के लिए भी क्वालीफाई कर गया।
फाइनल मुकाबला शुरु होने के पहले ही 30 सेकंड में फील्ड गोल सुखजीत सिंह ने रिवर्स स्वीप में टीम को 1-0 की बढ़त दिलाया।खेल के 9वें मिनट में जुगराज सिंह ने पेनाल्टी स्ट्रोक मिस कर दिया,जिससे दर्शकों का उत्साह कम गया। मैच के दूसरे क्वाटर में दिलप्रीत सिंह ने अपना पहला और टीम का दूसरा फील्ड गोल 28वें मिनट में गोल कर टीम को पहले हाफ में 2-0 से बढ़त दिलाया।
दिलप्रीत सिंह ने अपना दूसरा और टीम का तीसरा गोल तीसरे क्वाटर के 44वें मिनट में फील्ड गोल रिवर्स स्वीप कर किया। चौथा गोल पेनाल्टी कॉर्नर में अमित रोहिदास ने मैच के 48वें मिनट में किया, वहीं कोरिया की ओर से टीम का पहला गोल 51वें मिनट में डेन सोन ने पेनाल्टी कार्नर में किया।
इस दौरान खेल प्रेमी और दर्शकों को उम्मीद थी कि अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम बिहार का राजगीर भारतीय टीम के लिए लकी साबित होगा और इतिहास रचकर 2026 में बेल्जियम में होने वाले वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम ही क्वालीफाई कर गई। दोनों टीमों के बीच टूर्नामेंट का फाइनल मैच काफ़ी रोमांचक देखने को मिला।
मैच शुरू होने से पहले बिहार का ऐतिहासिक शहर राजगीर हॉकी स्टेडियम दर्शकों से खचाखच भर चुका था। भीड़ इतनी थी कि लोगों को बैठने तक की जगह नहीं मिल रही थी। दर्शक दीर्घा में बैठे खेल प्रेमी अपनी टीम का फाइनल मैच देखने के साथ उत्साह बढ़ाने के लिए लगातार वंदे मातरम, भारत माता की जय और जीतेगा भाई जीतेगा इंडिया जीतेगा जैसे नारे लगा रखे थे।
इस फाइनल मुकाबले को यादगार बनाने के लिए बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार मौजूद थे। खेल के 9वें मिनट में जुगराज सिंह ने पेनाल्टी स्ट्रोक मिस कर दिया, जिससे दर्शकों का उत्साह कम हो गया, लेकिन फिर खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों को झूमने के लिए मजबूर कर दिया।
मैच जीतने के बाद खिलाड़ी और हॉकी फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के प्रेसिडेंट दिलीप तिर्की काफ़ी उत्साहित थे,उन्होंने कहा कि मैं पूरी भारतीय टीम को बधाई देता हूं, ऐम था हीरो एशिया कप जितना और यहां से डायरेक्ट वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई कर दिया हूं। हाल के दो सालों में भारतीय टीम का परफॉर्मेंस काफ़ी शानदार रहा है,यही वजह थी कि वर्ल्ड कप क्वालीफाई किया हूं।
दिलीप तिर्की ने आगे कहा की अब वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए भारतीय टीम को काफ़ी समय मिल गया है। हॉकी इंडिया की ओर से बिहार सरकार और राजगीर की जनता को धन्यवाद करना चाहूंगा। बेल्जियम में होने वाले वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम को मेहनत की ज़रुरत है।
इस दौरान हॉकी इंडिया के द्वारा खिलाड़ियों को 3-3 लाख रुपए एवं सपोर्टिंग स्टाफ को डेढ़ लाख रुपए देने का ऐलान किया गया। फाइनल मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले दिलप्रीत सिंह को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
keywords – Sports Competition, International Match, Dilip Tirkey, Rajgir, Penalty Corner

