- Advertisement -

Bigg Boss 19: दूसरे हफ्ते का वीकेंड का वार, अमाल और फरहाना की जमकर लगी क्लास,.. कौन होगा घर से बाहर?

सलमान खान का रियलिटी शो अपने दो हफ्ते पूरे कर चुका है और अब दूसरे हफ्ते का वीकेंड का वार धमाकेदार होने वाला है। सामने आए प्रोमो में दिख रहा है कि सलमान खान अमाल मलिक की क्लास लगाते नज़र आ रहे

2 Min Read

सलमान खान का रियलिटी शो अपने दो हफ्ते पूरे कर चुका है और अब दूसरे हफ्ते का वीकेंड का वार धमाकेदार होने वाला है। सामने आए प्रोमो में दिख रहा है कि सलमान खान अमाल मलिक की क्लास लगाते नज़र आ रहे हैं। प्रोमों में देखा जा सकता है कि कुकडू कू बजता है और अमाल शॉक हो जाते हैं। सलमान खान अमाल मलिक को फटकार लगाते हुए पूछते हैं शो में यही करने आए हैं। दुनिया को यही बताने आए हैं कि कौन है अमाल मलिक,यही पर्सनालिटी दिखाने आए हैं आप शो में, सोने आए हैं यही दिखा रहे हैं ना आप इस पर अमाल ये कहते नजर आते हैं कि नहीं भाई। इस पर अमाल को सलमान खान समझाते हुए कहते हैं ये आपके लिए वेकअप कॉल है। जाग जाइए…

- Advertisement -
Ad image

फरहाना की लगी क्लास

वहीं शो में अमाल के साथ साथ फरहाना की भी सलमान खान जमकर क्लास लगाते नज़र आते हैं वो कहते हैं आप किसी एक लड़की को दो कौड़ी की लड़की कैसे बोल सकती हैं। मैं हैरान हूं… आप अब तक शो में कैसे हैं। क्या ये फेयर होगा आप किसी को इस तरह बोले और…

बहरहाल कुल मिलाकर आज का वीकेंड का वार काफी धमाकेदार होने वाला है। वहीं नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट में कौन होगा घर से बाहर ये आने वाले एपिसोड में खुलासा हो जाएगा । फिलहाल कंटेस्टेंट की लड़ाई पूरे घर का तापमान बढ़ा रही है।

- Advertisement -
Ad image

Keywords:Bigg Boss Weekend Ka Vaar, Bigg Boss New Update, Bigg Boss News Update, Bb House Latest News, Bigg Boss Latest News

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू