Bigg Boss 19: रियलिटी शो लगातार चर्चा में बना हुआ है। सभी कंटेस्टेंट रोजाना दर्शकों को खूब मनोरंजन परोस रहे हैं। हालांकि घर के झगड़े लगातार चर्चा का विषय बने रहते हैं। आज प्रणित, अमाल और बसीर की आपसी टकराहट न सिर्फ मनोरंजन का हिस्सा बनी बल्कि यह दर्शाती है कि दबाव, अपेक्षाएं और व्यक्तिगत भावनाएं कब-कब खुलकर बाहर आती हैं। अगर ऐसा जारी रहा, तो आने वाले एपिसोड में और भी तेज़ झगड़े होते दिखाई देंगे।
अमाल ने प्रणित को “जाज़ू” कह कर चिढ़ाया। प्रणित ने जवाब में कहा कि अमाल “गाता कम है, बजाता ज़्यादा है” अमाल ने भी पलटवार किया कि प्रणित की बातें और जोक्स पुराने हो गए हैं। बसीर ने बीच में आने की कोशिश की लेकिन इससे विवाद और बढ़ गया। बसीर और अमाल दोनों ने प्रणित को आड़े हाथों लिया।
अमाल ने प्रणीत को कहा जाजू- यानी यहां से सुनकर सुबह की सारी खबर जाके देता है। प्रणीत ने अमाल से पूछा क्या बोला, जो बोलना है मुंह पर बोलो- इस पर अमाल ने कहा हां है जाजू, फिर तुम्हारे मुंह पर बोल रहा हूं। इस पर प्रणीत भड़क गए। सुन ने नहीं लूंगा। बर्तन की तरह बजते रहते हो। वहीं अमाल ने भी पलटवार करते हुए कहा- बर्तनों के साथ तुझे भी बजा दूंगा। तेरी बातें तेरे जोक्स तेरे जैसे पुराने हो गए हैं।
घर का माहौल गर्माया
इस झड़प ने न सिर्फ तीनों के बीच तकरार बढ़ाई है, बल्कि बाकी घरवासियों को भी प्रभावित किया है। छोटे‑छोटे तानों‑झनझनियों से सवाल उठने लगे हैं कि कब स्थिति बिगड़ेगी।
वहीं इस फाइट में बसीर भी कूद पड़े उन्होंने अमाल को कहा प्रबोक मत करों। यहां बसीर ने अमाल को समझाने की कोशिश की इधर उल्टा प्रणीत मोरे बसीर से ही भीड़ गए। प्रणीत की बसीर से भी फाइट हो जाती है वो बसीर को कहते हैं आ गया कार्ड खेलने। प्रणीत ने अमाल को कहा कैमरा में सबको सॉरी बोलूंगा यही कार्ड खेलो। वहीं बसीर भी पीछे नहीं हटे, उन्होंने प्रणीत पर पर्सनल कमेंट करते हुए कहा-400-500 शो करके कोई नहीं पूछता। प्रणीत ने कहा तुम्हें कौन पूछ रहा। प्रणीत ने फिर इस बीच अमाल पर सॉरी कार्ड खेलने का तंज कसा।
Keywords:– Bigg Boss 19 update, Bigg Boss 19fight, Pranit More vs Baseer Ali, Amaal Mallik and pranit more’s fight, Bigg Boss 19 latest

