कलर्स टीवी के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में आज मसालेदार फाइट देखने को मिली। ‘बिग बॉस’ का घर हो और किचन फाइट्स ना हो ये कैसे हो सकता है। हर साल खाने को लेकर शो में सबसे ज्यादा झगड़े देखने को मिलते हैं। कभी खाना बनाना, तो कभी ज्यादा खाना… घर का माहौल गर्म कर देता है। अब ‘बिग बॉस 19’ के पहली ही एपिसोड में खाने पर जंग देखने को मिली। इस घर की सबसे सीनियर कंटेस्टेंट्स यानी कुनिका सदानंद की बसीर अली के साथ बहस देखने को मिली।
ऑमलेट की वजह से घर में हुआ तमाशा
शो की शुरुआत में ही बसीर अपना आपा खोते हुए नजर आ रहे हैं। अब एक अंडा घर का माहौल बिगाड़ रहा है। दरअसल स झगड़े की शुरुआत बसीर अली के ऑमलेट से हुई। जिसका अंत बवाल के साथ दिखाई दिया। बसीर को जिस तरह से कुनिका ने खाने को लेकर जवाब दिया, वो उन्हें पसंद नहीं आया। बस फिर क्या था, रात में लाइट्स ऑफ होने के बाद दोनों में सबके सामने बहस छिड़ गई। अब शो में ये दोनों एक-दूसरे को तेवर दिखाते हुए नजर आ रहे हैं।
बसीर का कुनिका से झगड़ा
बसीर अली कुनिका से कहते हैं कि उन्होंने कभी अपने लिए उन्हें कुछ बनाने के लिए कहा ही नहीं है। ‘मैंने कभी आपसे पानी का एक गिलास तक नहीं मांगा। मैंने आपसे कुछ भी नहीं मांगा।’ इसके बाद कुनिका उन्हें अपनी तरफ से सफाई पेश करने की कोशिश करती हैं। हालांकि, बसीर इतने भड़के हुए होते हैं कि वो उन्हें कुछ बोलने की नहीं देते और पलटकर सारे उल्टे जवाब देते हैं। सभी लोग बसीर का अग्रेशन देखकर हैरान रह जाते हैं।
कुनिका पर बरसते बसीर
शो में दोनों के ही तेवर हाई हैं। बसीर ने तो कुनिका को रुड तक कह दिया। साथ ही ये भी नसीहत दी है कि जब तक वो उनके साथ बदतमीजी न करें, वो भी उनके साथ न करें। दोनों के बीच हुई बहस में बसीर अली का पारा काफी ज्यादा बढ़ जाता और वो कुनिका से न सिर्फ ऊंची आवाज में बात करते हैं बल्कि उन पर खूब चिल्लाते दिखे। दोनों ने इस झगड़े में एक-दूसरे की उम्र तक का लिहाज तक नहीं किया।
शो में पहले ही हफ्ते में इतना ड्रामा दिखाई दे रहा है। अब देखना ये है कि ये फाइट आगे बढ़ती है या दोनों सुलह कर लेते हैं।
Keywords:- Bigg-boss-19 Reality Show, Bigg Boss -19 Promo Out, Bigg Boss-19 Promo,Bigg Boss Contestant Debate, Contentant Fight, Show’s 1st Eviction

