टीवी जगत की मशहूर अदाकारा ने गुपचुप तरीके से शादी कर फैंस को चौंका दिया है। ये हसीना कोई और नहीं बल्कि भारत के सबसे लंबे समय तक चलने वाले धारावाहिकों में से एक साथ निभाया साथिया फेम गोपी बहू हैं। गोपी बहू उर्फ जिया मानेक ने टीवी एक्टर वरुण जैन संग शादी रचा ली है। जिया ने सोशल मीडिया पर पति संग फोटोज शेयर करते हुए इस गुडन्यूज को सुनाया है।
स्टार प्लस के लोकप्रिय टीवी शो ‘साथ निभाना साथिया’ में गोपी बहू के किरदार से घर-घर में पहचान बनाने वाली अभिनेत्री जिया मानेक को असल साथिया मिल गया है। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने साथी अभिनेता वरुण जैन से शादी कर ली है।
इस खुशखबरी को जिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खास कैरोसेल पोस्ट के जरिए फैंस के साथ साझा किया है। इस पोस्ट में उन्होंने अपनी शादी की पहली झलकियां भी दीं, जिसमें दोनों को साउथ इंडियन पारंपरिक और खूबसूरत परिधानों में देखा जा सकता है। सादगी भरी तस्वीरों को देख फैंस काफी उत्साहित हो गए हैं और एक्ट्रेस को बधाई दे रहे हैं।
जिया का खास पोस्ट
पोस्ट के कैप्शन में जिया ने लिखा, ‘ईश्वर और गुरु की कृपा और ढेर सारे प्यार के साथ, हम हमेशा के लिए एक हो गए हैं। हाथ में हाथ डाले, दिल से दिल मिलाते हुए। हम दो दोस्त थे, आज हम पति-पत्नी हैं। अपने सभी प्रियजनों के प्यार, आशीर्वाद और शुभकामनाओं के लिए बहुत आभारी हैं जिन्होंने इस दिन को इतना खास बनाया। श्रीमान और श्रीमती जिया और वरुण के रूप में जीवन भर की हंसी, रोमांच, यादों और साथ के लिए शुभकामनाएं।’
इस खास मौके पर जिया मस्टर्ड येलो रंग की खूबसूरत साड़ी में नजर आईं, जो उनके आकर्षक लुक को और भी निखार रही थी। वहीं वरुण जैन भी इसी रंग की पारंपरिक पोशाक में उनके साथ-साथ कदम बढ़ाते हुए चार चांद लगा रहे थे। उनके इस पोस्ट के बाद उनके प्रशंसकों और कई सेलिब्रिटी दोस्तों ने अपनी शुभकामनाएं और प्यार भी भेजा है। एक फैन ने लिखा, ‘गोपी बहू को साथिया मिल गया है।’ एक अन्य ने लिखा, ‘आखिर इनकी भी शादी हो गई।’ एक अन्य शख्स ने लिखा, ‘जिया ने कितनी सादगी से शादी की है।’
कौन हैं जिया के साथिया वरुण जैन?
वरुण जैन एक जाने-माने टेलीविजन अभिनेता हैं, जिन्होंने हिट शो ‘दीया और बाती हम’ में ‘मोहित अरुण राठी’ के किरदार से खूब लोकप्रियता हासिल की। इसके बाद उन्होंने कई अन्य टीवी सीरियल्स जैसे ‘मेरे अंगने में’, ‘पहरेदार पिया की’, ‘जमाई 2.0’ में भी अपनी छाप छोड़ी है। वरुण की एक्टिंग और स्क्रीन प्रेजेंस ने उन्हें इंडस्ट्री में एक विश्वसनीय कलाकार बना दिया है।
Keywords:- Sathiya ki Actress Ne ki Shadi, Jiya Manek Secret Wedding, Jiya Manek Wedding Pictures, Jiya Manek pictures, Jiya Manek husband name, Jiya Manek’s life partner, Sandhya’s brother-in-law’s partner, Actor varun

