- Advertisement -

कॉकटेल 2 की तैयारी में जुटीं कृति सेनन, शेयर की BTS तस्वीर, फैंस हुए पागल!

कृति सेनन इन दिनों अपनी अगली फिल्म की तैयारी में जुटी हैं। कृति ने BTS तस्वीर शेयर की जिसमें वो बेहद दिलकश लग रही हैं।

3 Min Read

बॉलीवुड की ग्लैम डॉल कृति सेनन इन दिनों अपनी अगली फिल्म ‘कॉकटेल 2’ की तैयारी में जुटीं हैं। कृति सेनन की BTS तस्वीर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर ऐसी बीटीएस तस्वीर शेयर कर दी जिसने फैन्स की एक्साइटमेंट आसमान पर पहुंचा दी है। ब्लैक–एंड–व्हाइट फोटो में कृति का अंदाज़ इतना दिलकश था कि फैन्स ने तुरंत कह दिया,“ये तो नया धमाका होने वाला है!”

- Advertisement -
Ad image

कृति और रश्मिका एक साथ

इस बहुचर्चित सीक्वल में कृति सेनन और रश्मिका मंदाना फीमेल लीड्स होंगी, जबकि शाहिद कपूर के नाम को लेकर भी चर्चाओं का बाजार गर्म है। निर्देशक होमी अदजानिया ने खुद इंस्टाग्राम पर कृति की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “Laugh & Love #Cocktail2 #prep”। कृति ने भी उस तस्वीर को रिपोस्ट करते हुए कहा , “Getting there… One step at a time”।

कृति का इमोशनल रिएक्शन

जब निर्देशक ने उनकी वर्क इन प्रोग्रेस फोटो पोस्ट की, तो कृति ने तुरंत रिएक्ट किया। उन्होंने लिखा,
“ये सफ़र बेहद आज़ाद करने वाला होगा। मैं पहले से ही इसे महसूस कर रही हूं।” इस एक लाइन ने फैन्स का दिल जीत लिया और हर कोई उनके किरदार को लेकर और भी ज्यादा एक्साइटेड हो गया है।

- Advertisement -
Ad image

फिल्म की ख़ासियत

इस फिल्म का डायरेक्शन होमी अदजानिया कर रहे हैं। दिनेश विजन की मैडॉक फिल्म्स के पास प्रोडक्शन का जिम्मेदी है। वहीं कहानी की बात करें लव रंजन ने इसकी कहानी लिखी है। स्टाइलिस्ट अनाइता श्रॉफ अदजानिया (होमी की पत्नी) ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर फिल्म की स्क्रिप्ट की एक झलक शेयर की थी। उसी दौरान कृति को मुंबई में मैडॉक फिल्म्स ऑफिस के बाहर भी देखा गया। रश्मिका मंदाना ने भी निर्देशक की पोस्ट को अपनी इंस्टा स्टोरी पर रिशेयर करके फैन्स को और भी क्रेज़ी बना दिया। उनकी वर्क इन प्रोग्रेस तस्वीर ने साफ कर दिया है कि ‘कॉकटेल 2’ की तैयारियां फुल स्पीड में चल रही हैं।

कृति सेनन के आने वाले प्रोजेक्ट

कृति आनंद एल राय की फिल्म ‘तेरे इश्क़ में’ में धनुष के साथ नज़र आएंगी। इसके अलावा ख़बर है कि फरहान अख़्तर की ‘Don 3’ में भी वह एक महत्वपूर्ण रोल निभा सकती हैं।

Keywords:- Kriti Sanon BTS, Cocktail 2 movie, Kriti Sanon Rashmika Mandanna, Shahid Kapoor Cocktail 2, Homi Adajania film, Maddock Films, Kriti Sanon New Movie

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू