- Advertisement -

विनोद कांबली के लिए भाई वीरु की भावुक अपील, कहा- मेरे दादा के जल्द ठीक होने की कामना करें

0 Min Read

भारतीय पूर्व क्र‍िकेटर और सच‍िन तेंदुलकर के बालसखा विनोद कांबली पिछले कुछ समय से अपनी सेहत को लेकर सुर्खियों में हैं। उनके छोटे भाई वीरेंद्र कांबली ने एक इंटरव्यू में भावुक अपील करते हुए कहा- मेरे दादा के ल‍िए दुआ करना…’, अभी तक वो पूरी तरह से रिकवर नहीं कर पाए हैं और उन्हें ठीक से बोलने में भी दिक्कत हो रही है। आप सभी निवेदन है कि उनके जल्द ठीक होने के लिए प्रार्थना करें।

53 साल के कांबली को अक्टूबर में यूरिन इंफेक्शन के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, वह ठीक होकर घर लौट आए थे।

1

/

7

दिसंबर में यह समस्या फिर से उभर आई, जिसके बाद उन्हें दोबारा अस्पताल ले जाना पड़ा।

2

/

7

- Advertisement -

MRI में उनके दिमाग में खून का थक्का (ब्लड क्लॉट) भी पाया गया था, लेकिन डॉक्टरों की देखरेख में वह ठीक होकर डिस्चार्ज हो गए थे।

3

/

7

वीरेंद्र ने बताया, वह अभी घर पर हैं। उनकी हालत स्टेबल है, लेकिन इलाज चल रहा है। उन्हें बोलने में दिक्कत होती है। ठीक होने में समय लगेगा लेकिन वह एक चैंपियन हैं और वह जल्द ठीक हो जाएंगे। उम्मीद है कि वह जल्द ही चलना शुरू कर देंगे।

4

/

7

Read More

मुझे उन पर बहुत भरोसा है। मुझे उम्मीद है कि आप उन्हें फिर से मैदान पर देख पाएंगे। उन्होंने लोगों से उनके जल्द ठीक होने के लिए दुआ करने की अपील की।
वीरू ने बताया कि एक समय पर विनोद चमक-दमक और कुछ गलत आदतों में फंस गए थे, जिसका असर उनके करियर पर भी पड़ा।

5

/

7

उन्होंने 10 दिनों तक रिहैब किया। उनका पूरा बॉडी चेक-अप हुआ, जिसमें ब्रेन स्कैन और यूरिन टेस्ट भी शामिल थे। वह चल नहीं पा रहे थे इसलिए उन्हें फिजियोथेरेपी की सलाह दी गई है।

6

/

7

- Advertisement -

मैं बस लोगों से कहना चाहता हूं कि वे उनके लिए दुआ करें ताकि वह जल्द ठीक हो जाएं। उन्हें आपके प्यार और समर्थन की जरूरत है।

7

/

7

Tags:

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.

कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

हॉट पिक ऑफ़ द डे

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू