- Advertisement -

जन्माष्टमी पर योगी का लोकमंगल संदेश, सनातन धर्म के संरक्षण पर दिया जोर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भगवान श्री कृष्ण के 5252वें जन्मिदन पर लोकमंगल का संदेश देते हुए धर्म पथ का अनुसरण और राष्ट्र मंगल के लिए काम करने का आह्वान किया।

0 Min Read

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने जन्माष्टमी के पावन अवसर पर मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान पहुंचकर दर्शन किए। श्री कृष्ण के 5252 वें जन्मोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के धर्म पथ पर चलने का आह्वान करते हुए लोकमंगल और राष्ट्र मंगल के लिए कार्य करने पर जोर दिया। CM ने इस दौरान सनातन धर्म की विरासत के संरक्षण और आधुनिक विकास के बीच संतुलन बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि हम सबका सौभाग्य है कि भगवान के कई अवतारों ने उत्तर प्रदेश की भूमि को कृतार्थ किया है। उन्होंने कहा कि अयोध्या से लेकर मथुरा तक, ये स्थान हमारी आध्यात्मिक विरासत के प्रतीक हैं।

सुबह करीब 11.50 बजे श्रीकृष्ण जन्मस्थान पहुंचे मुख्यमंत्री योगी ने सबसे पहले ठाकुर केशवदेव और माता योगमाया के दर्शन किए।

1

/

6

इसके बाद उन्होंने गर्भ गृह में श्रीकृष्ण चबूतरे की पूजा- अर्चना की।

2

/

6

- Advertisement -

भागवत भवन के दर्शन के बाद, उन्होंने श्रद्धालुओं से भरे परिसर में अपना संबोधन दिया

3

/

6

सीएम योगी ने “वृंदावन बिहारी लाल” और “जय श्री राधे” के जयकारे लगाए, जिससे पूरा परिसर गूंज उठा।

4

/

6

Read More

मुख्यमंत्री ने बताया कि उनकी सरकार ने मथुरा, वृंदावन, बरसाना, गोकुल, बलदेव, गोवर्धन और राधा कुंड जैसे स्थानों को तीर्थ के रूप में पुन: स्थापित करने का संकल्प लिया है।

5

/

6

गौ संरक्षण के महत्व पर जोर डालते हुए कहा गौ माता सनातन धर्म के प्रतीकों में से एक है।

6

/

6

- Advertisement -

Tags:

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

हॉट पिक ऑफ़ द डे

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू