- Advertisement -

हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल का ढांचा गिरा, 5 मजदूरों की दर्दनाक मौत, कई अब भी मलबे में फंसे

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में तेज आंधी-तूफान के दौरान निर्माणाधीन पुल अचानक गिर गया। हादसे में कई मजदूर मलबे में दब गए, जबकि बचाव कार्य तेजी से जारी है।

2 Min Read

Hamirpur Bridge Collapse: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में तेज आंधी और तूफान के बीच बड़ा हादसा हो गया। लालपुर थाना क्षेत्र में बन रहा निर्माणाधीन पुल अचानक भरभराकर गिर पड़ा, जिससे वहां काम कर रहे मजदूर मलबे में दब गए। हादसे में पांच मजदूरों की जान चली गई, जबकि कई अन्य के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।मोराकंदर और मवाईजार गांव को जोड़ने वाले इस पुल के गिरने के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव अभियान शुरू कर दिया गया। मलबा हटाकर मजदूरों को निकालने की कोशिश लगातार जारी है।

- Advertisement -
Ad image

आंधी-तूफान बना काल

हमीरपुर में बेतवा नदी पर बन रहे पुल का हिस्सा देर रात अचानक टूटकर गिर पड़ा। हादसे के वक्त कई मजदूर पुल के नीचे आराम कर रहे थे, जिन्हें संभलने का मौका तक नहीं मिला। तेज बारिश और तूफानी हवाओं के बीच हुए इस हादसे में कई मजदूर मलबे में दब गए। सुबह होते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया गया।

बढ़ सकता है हादसे का आंकड़ा

हमीरपुर पुल हादसे के बाद निर्माण कार्य में लापरवाही के आरोप भी सामने आने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि साइट पर मजदूरों की सुरक्षा के लिए जरूरी इंतजाम नहीं किए गए थे। हादसे के बाद प्रशासन ने पूरे इलाके को घेर लिया है और लगातार मलबा हटाने का काम जारी है। रेस्क्यू टीमों को आशंका है कि अभी भी कई मजदूर मलबे में फंसे हो सकते हैं, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने का डर बना हुआ है। बता दें कि बेतवा नदी पर बन रहा यह पुल मोरकंदर परसानी इलाके के पास तैयार किया जा रहा था, जिसकी मंजूरी लंबे प्रयासों के बाद मिली थी।

- Advertisement -
Ad image

Keywords: Hamirpur Bridge Collapse, Uttar Pradesh Bridge Accident, Under Construction Bridge Collapse

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू