- Advertisement -

मोहम्मद यूनुस ने विदाई भाषण में भारत पर साधा निशाना, ‘सेवन सिस्टर्स’ को लेकर दिया विवादित बयान

2 Min Read

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस के मन में भारत को लेकर कितनी नाराज़गी है, इसका अंदाजा उनके विदाई भाषण से लगाया जा सकता है। अपने संबोधन में उन्होंने सीधे तौर पर भारत का नाम तो नहीं लिया, लेकिन पूर्वोत्तर भारत के सात राज्यों यानी ‘सेवन सिस्टर्स’ का उल्लेख कर अपनी सोच स्पष्ट कर दी।

- Advertisement -
Ad image

मोहम्मद यूनुस ने कहा, “हमारा खुला समुद्र केवल एक भौगोलिक सीमा नहीं, बल्कि बांग्लादेश के लिए विश्व अर्थव्यवस्था से जुड़ने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। नेपाल, भूटान और पूर्वोत्तर भारत के राज्यों के साथ यह पूरा क्षेत्र अपार आर्थिक संभावनाओं से भरा हुआ है। हमने अपने बंदरगाहों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की क्षमता देने के लिए विश्व की अग्रणी पोर्ट मैनेजमेंट कंपनियों के साथ समझौते की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति की है। यदि हम उनकी कार्यकुशलता बढ़ाने में सफल नहीं होते हैं, तो आर्थिक प्रतिस्पर्धा में पिछड़ सकते हैं।”

हालांकि, अपने इस संबोधन में भारत का नाम लिए बिना पूर्वोत्तर राज्यों का उल्लेख करने से कई तरह के सवाल खड़े हो गए हैं। क्या वह इस क्षेत्र की राजनीतिक और भौगोलिक संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए कोई व्यापक रणनीतिक संकेत दे रहे थे, या फिर यह केवल क्षेत्रीय आर्थिक सहयोग का संदर्भ था? ऐसे प्रश्न इसलिए भी उठ रहे हैं, क्योंकि इससे पहले भी अंतरिम सरकार के प्रमुख सलाहकार के रूप में यूनुस कई बार ‘सेवन सिस्टर्स’ अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड और त्रिपुरा का उल्लेख कर चुके हैं। उनके ये बयान प्रायः चीन के साथ आर्थिक सहयोग और क्षेत्रीय विकास की संभावनाओं के संदर्भ में सामने आए हैं।

- Advertisement -
Ad image

Keywords: Mohammad Yunus, Yunus Farewell Speech, Seven Sisters States, Northeast India, Bangladesh Politics, Yunus Statement On India

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू