पाकिस्तान के कराची शहर के सोल्जर बाजार इलाके में एक बड़ा धमाका हुआ, जिसके कारण एक तीन मंजिला आवासीय इमारत का हिस्सा ढह गया। इस हादसे में महिलाओं और बच्चों समेत 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि 14 लोग घायल हुए हैं। जियो न्यूज के मुताबिक, गैस लीक होने से लगी चिंगारी के कारण यह धमाका हुआ। यह घटना गुल राणा कॉलोनी क्षेत्र में हुई, और घायलों को सिविल अस्पताल भेजा गया।
कराची में गैस रिसाव से धमाका, पुलिस ने दी जानकारी
रिपोर्ट्स के अनुसार, मृतकों में 4 बच्चे और 3 महिलाएं शामिल हैं। बचाव कर्मियों ने बताया कि यह विस्फोट बुधवार रात पहली मंजिल पर हुआ, जिसके बाद इमारत का एक हिस्सा गिर गया। पुलिस और बचाव टीम अब तलाशी अभियान चला रही हैं, और प्रारंभिक जानकारी के अनुसार विस्फोट गैस लीक से हुआ, संभवतः गैस सिलेंडर या सक्शन मशीन से।
कराची में कमजोर इमारतों की समस्या
डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, जुलाई 2025 में कराची के ल्यारी इलाके में एक पांच मंजिला इमारत गिरने से 27 लोगों की मौत और 10 लोग घायल हो गए थे। यह इमारत पहले ही अपनी जर्जर स्थिति के कारण असुरक्षित घोषित की जा चुकी थी। आपको याद होगा कि ल्यारी इलाके का नाम रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर में भी लिया गया था।
कराची में 588 इमारतें खतरनाक घोषित
सिंध बिल्डिंग कंट्रोल अथॉरिटी ने एक बयान में बताया था कि कराची में 588 इमारतों को खतरनाक घोषित किया गया था। पाकिस्तान में इमारतों और छतों का गिरना एक सामान्य समस्या बन चुकी है, जिसका मुख्य कारण खराब निर्माण सामग्री और सुरक्षा मानकों की अनदेखी है।
Keywords: Karachi Gas Explosion Incident, Building Collapse In Karachi, Karachi Structural Safety Issues, Sindh Building Control Authority

