रूस यूक्रेन युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुलकर अपनी बात रखी है। उन्होंने पहली बार स्वीकार किया है कि यह युद्ध रुकवाना काफी कठिन है। डोनाल्ड ट्रंप ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि पुतिन ने मुझे निराश किया है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा रूस के राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात की गई थी। इस मुलाकात से यह उम्मीद जगी थी कि रूस यूक्रेन युद्ध पर कोई बात बनेगी और इस पर विराम लगेगा, लेकिन कोई सहमति नहीं हो सकी।
डोनाल्ड ट्रंप कई बार रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से यूक्रेन युद्ध रोकने की बात कह चुके हैं। इसको लेकर पिछले दिनों उन्होंने मुलाकात भी की थी। हालांकि युद्ध विराम को लेकर सहमति नहीं बन सकी है।अब ऐसे में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बयान सामने आया है,उन्होंने कहा कि रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने मुझे निराश किया है। हालांकि राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा की इस युद्ध में यूक्रेन से ज्यादा रूसी सैनिकों की मौत हो रही है।
आखिरकार अमेरिकी राष्ट्रपति ने स्वीकार किया है कि रूस यूक्रेन युद्ध को सुलझाना जितना वह आसान समझ रहे थे उतना नहीं था। उन्होंने इसे लेकर पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन पर भी निशाना साधा और कहा की यदि उस समय मैं राष्ट्रपति होता तो यह युद्ध शुरू ही नहीं होता।
बताते चलें कि अमेरिका और रूस के राष्ट्रपतियों के बीच अलास्का में शिखर सम्मेलन का आयोजन किया गया था। इस सम्मेलन से दुनिया को यह उम्मीद जगी थी कि यूक्रेन और रूस के युद्ध के बीच का कोई रास्ता निकलेगा। दोनों देश के राष्ट्रपति काफी देर तक बातचीत करते रहे लेकिन यूक्रेन और रूस युद्ध पर कोई सहमति नहीं बन सकी। ऐसे में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का युद्ध रुकवाने का यह प्रयास पूरी तरह से विफल हो गया था।
रूस और यूक्रेन के बीच पिछले तीन सालों से युद्ध चल रहा है। दोनों देश के हजारों सैनिक इस युद्ध में मारे गए हैं। अमेरिका का दावा है कि इस युद्ध में रूस के 10000 से अधिक सैनिक मारे गए हैं। यह युद्ध मानवीय मूल्यों को काफी ह्रास पहुंचा रहा है। डोनाल्ड ट्रंप चुनाव से पहले अपनी जनता को इस युद्ध को रुकवाने का वादा कर चुके हैं, जिसे लेकर उनके द्वारा कई प्रयास किए गए लेकिन सफलता अब तक नहीं मिल सकी है।
Keywords:– England Pm, Foreign Policy, Trump Statement, Us Policy, Russia-us Relations

