- Advertisement -

SIDM को रक्षामंत्री ने किया संबोधित, कहा-ब्रह्मोस और आकाश की ताकत से बढ़ा भारत का अंतरराष्ट्रीय रुतबा

राजनाथ सिंह ने दिल्ली में सोसाइटी ऑफ इंडियन डिफेंस मैन्युफैक्चरर्स (SIDM) के सालाना सेशन-2025 को संबोधित करते हुए स्वदेशी रक्षा प्लेटफॉर्म की सफलता का जिक्र किया।

1 Min Read

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को दिल्ली में सोसाइटी ऑफ इंडियन डिफेंस मैन्युफैक्चरर्स (SIDM) के सालाना सेशन-2025 को संबोधित करते हुए भारत की स्वदेशी रक्षा क्षमताओं को विश्व पटल पर लाने पर जोर दिया। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय उपकरणों की शानदार क्षमता का खास जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इस ऑपरेशन में आकाश मिसाइल सिस्टम, ब्रह्मोस मिसाइल और आकाशतीर एयर डिफेंस कंट्रोल सिस्टम जैसे कई स्वदेशी इक्विपमेंट ने अपनी ताकत दिखाई। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का क्रेडिट सिर्फ सेना के जवानों को ही नहीं, बल्कि इंडस्ट्री के योद्धाओं (इनोवेशन, डिजाइन और मैन्युफैक्चरिंग में लगे लोगों) को भी दिया, जिन्होंने इन गेम-चेंजिंग स्वदेशी उपकरणों को बनाने में कड़ी मेहनत की।

- Advertisement -
Ad image

‘मेड इन इंडिया’ का असली लक्ष्य

राजनाथ सिंह ने स्पष्ट किया कि भारत का लक्ष्य केवल उपकरणों को देश में असेंबल करना नहीं होना चाहिए। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सही मायने में टेक्नोलॉजी-बेस्ड मैन्युफैक्चरिंग की जानी चाहिए।

Keywords: Opration Sindoor, SIDM Annual Session, Defence Minister

- Advertisement -
Ad image
Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू