प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक अवसर पर पूरे देश ने ‘देव से देश’ और ‘राम से राष्ट्र’ का संकल्प लिया था। उन्होंने कहा कि अब समय है कि हम उस संकल्प को अपने जीवन और कर्मों में उतारें। पीएम मोदी ने कहा कि भगवान श्रीराम का ननिहाल छत्तीसगढ़ में है, और यही वह भूमि है जहां हमें उनके आदर्शों, मर्यादा, सेवा, त्याग और धर्मनिष्ठा को साकार करना है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे श्रीराम के जीवन मूल्यों को अपनाकर समाज और राष्ट्र के निर्माण में योगदान दें। प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा सिर्फ एक धार्मिक समारोह नहीं था, बल्कि यह भारत की सांस्कृतिक एकता और आत्मा का जागरण था। उन्होंने कहा कि अब हमें ‘राम से राष्ट्र’ के उस पथ पर आगे बढ़ना है, जहां हर भारतीय राम के आदर्शों को अपने जीवन का हिस्सा बनाए।
Keywords: PM Modi Chhattisgarh Speech, Ram Mandir Pran Pratishtha, Dev Se Desh Ram Se Rashtra, Ayodhya Ram Temple News, Lord Ram Ideals In Chhattisgarh
