- Advertisement -

ASEAN Summit 2025 : PM मोदी बोले- हम सिर्फ व्यापारिक नहीं, सांस्कृतिक साझेदार हैं

आसियान शिखर सम्मेलन में पीएम नरेंद्र मोदी ने भारत-आसियान सहयोग को 'सांस्कृतिक साझेदारी' बताया और 'एक्ट ईस्ट पॉलिसी' में आसियान के महत्व पर बड़ी बात कही।

1 Min Read

मलेशिया के कुआलालंपुर में 3 दिवसीय 47वां आसियान शिखर सम्मेलन शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिखर सम्मेलन को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। सम्मेलन में पीएम ने कहा कि दुनिया की लगभग एक-चौथाई आबादी का प्रतिनिधित्व हमारे द्वारा किया जाता है। हम केवल भूगोल ही नहीं, बल्कि संस्कृति और मूल्य भी साझा करते हैं। हम ग्लोबल साउथ में साझेदार हैं। हम सिर्फ व्यापारिक साझेदार नहीं, बल्कि सांस्कृतिक साझेदार भी हैं। उन्होंने आसियान को भारत की ‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’ का मुख्य स्तंभ बताया। पीएम मोदी ने आसियान की केंद्रीयता और इसके दृष्टिकोण के लिए भारत के पूर्ण समर्थन को दोहराया। उन्होंने मलेशिया के प्रधानमंत्री और अपने “दोस्त” अनवर इब्राहिम को सफल शिखर सम्मेलन आयोजित करने पर बधाई दी। यह शिखर सम्मेलन वैश्विक उथल-पुथल के दौर में आसियान की प्रासंगिकता और उसके सामने खड़ी चुनौतियों को रेखांकित करता है।

- Advertisement -
Ad image

3 दिनों तक चलने वाले ये उच्च-स्तरीय आयोजन क्षेत्रीय स्थिरता, सुरक्षा और व्यापार जैसे महत्वपूर्ण वैश्विक चुनौतियों पर केंद्रित है। इस सम्मेलन में अमेरिका, चीन, जापान और भारत जैसे वैश्विक शक्तियों के नेता भाग ले रहे हैं।

Keywords: ASEAN Summit 2025, Cultural Partners, Act East Policy, Donald Trump, PM Modi In ASEAN Summit

- Advertisement -
Ad image
Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू