- Advertisement -

जम्मू-कश्मीर में राज्यसभा चुनाव के नतीजे घोषित…नेशनल कॉन्फ्रेंस ने 3 और BJP ने जीती 1 सीट

जम्मू-कश्मीर राज्यसभा चुनाव में नेशनल कॉन्फ्रेंस ने 3 और बीजेपी ने 1 सीट जीती। शम्मी ओबेरॉय जम्मू-कश्मीर से पहले सिख नेता होंगे, चुनाव में 4 क्रॉस वोटिंग भी हुई।

2 Min Read

जम्मू-कश्मीर में राज्यसभा चुनाव के नतीजे 24 अक्टूबर 2025 को घोषित कर दिए गए। चार में से तीन सीटों पर नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) और एक सीट पर भाजपा (BJP) ने जीत हासिल की।

- Advertisement -
Ad image

BJP के सतपाल शर्मा ने राज्यसभा का टिकट जीत लिया। नेशनल कॉन्फ्रेंस के उम्मीदवारों में चौधरी मोहम्मद रमजान, जी एस ओबेरॉय (शम्मी ओबेरॉय) और सज्जाद किचलू शामिल हैं।

Jk से राज्यसभा जाने वाले पहले सिख नेता शम्मी

सज्जाद किचलू को 57 वोट मिले चौधरी मोहम्मद रमजान का मुकाबला BJP के अली मोहम्मद मीर से था। सज्जाद किचलू का मुकाबला BJP के राकेश महाजन से था। शम्मी ओबेरॉय जम्मू-कश्मीर से राज्यसभा जाने वाले पहले सिख नेता होंगे। इस चुनाव में चार क्रॉस वोटिंग हुई।

- Advertisement -
Ad image

370 हटने के बाद पहला राज्यसभा चुनाव

5 अगस्त 2019 को अनुच्छेद 370 को हटाने और जम्मू-कश्मीर को 2 केंद्र शासित प्रदेशों में बांटने के बाद यह पहला राज्यसभा चुनाव है। जम्मू-कश्मीर में 4 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव 3 अधिसूचनाओं में आयोजित किए गए। 2 सीटों पर अलग-अलग चुनाव हुए जबकि बाकी 2 के लिए एक ही अधिसूचना जारी की गई।

गठबंधन और समर्थन

PDP और कांग्रेस दोनों ने सत्तारूढ़ नेशनल कांफ्रेंस को अपना समर्थन देने की घोषणा की। नेशनल कांफ्रेंस और पीडीपी ने गुरुवार को अपने-अपने विधायकों को सत्तारूढ़ पार्टी के उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान करने के लिए उनकी उपस्थिति सुनिश्चित करने के मकसद से तीन-लाइन के व्हिप जारी किए।

विधानसभा की स्थिति-

जम्मू-कश्मीर विधानसभा में कुल 88 विधायक हैं। नेशनल कांफ्रेंस के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन और पीडीपी को मिलाकर 57 विधायक हैं। 28 विधायकों वाली बीजेपी ने तीसरी अधिसूचना में रणनीतिक रूप से अपनी जम्मू-कश्मीर इकाई के प्रमुख सतपाल शर्मा को नामित किया था।

Keywords: JK Rajya Sabha Election 2025, NC Wins In J&K, BJP Satpal Sharma Rajya Sabha, Shimmi Oberoi First Sikh Rajya Sabha J&K

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू