कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के बेगूसराय में आयोजित एक बड़ी चुनावी सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री चुनाव के वक्त तो मंच पर नाचने को तैयार रहते हैं, लेकिन चुनाव खत्म होते ही गायब हो जाते हैं। राहुल ने कहा, मोदी जी चुनाव के लिए आपको नाचकर भी दिखाएंगे। लेकिन चुनाव खत्म होते ही वो अडानी-अंबानी के इशारों पर नाचने लगते हैं।
‘56 इंच की छाती’ पर तंज
राहुल गांधी ने अपने भाषण में प्रधानमंत्री के पुराने बयान “56 इंच की छाती” पर भी तंज कसते हुए कहा, अंग्रेजों के वक्त भारतीयों की इतनी बड़ी छाती नहीं थी, फिर भी हमने उनसे लड़ाई लड़ी और जीत हासिल की। लेकिन आज कुछ लोगों की 56 इंच की छाती है, फिर भी वे अमेरिका के आगे झुक जाते हैं।”
बिहार की सरकार बेकार है- राहुल गांधी कांग्रेस नेता ने नीतीश कुमार सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि “बिहार की सरकार बेकार है। ये सरकार नहीं चाहती कि बिहार के लोग आगे बढ़ें।
Keywords: Bihar Elections 2025, Rahul Gandhi Begusarai Rally, PM Modi Attack, Adani Ambani Controversy, Paper Leak Bihar
