बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनज़र, अशोक गहलोत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि आनेवाला चुनाव बिहार ही नहीं, पूरे देश के भविष्य का फैसला करेंगे। उन्होंने नीतीश कुमार सरकार और केंद्र सरकार पर जोरदार हमला किया। गहलोत ने कहा कि पिछले 20 वर्षों में बीजेपी और नीतीश कुमार की सरकार ने बिहार की हालत खराब कर दी है। इस दौरान नीतीश कुमार राज्य को बदलाव की दिशा में आगे नहीं बढ़ा पाए, बल्कि केवल अपनी पार्टी बदलते रहे। आज बिहार हर क्षेत्र में पिछड़ चुका है, और इसका कारण अच्छे सर्कार की कमी है। मंत्रियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही।
Keywords: Bihar Election 2025, Ashok Gehlot, Nitish Kumar, Bihar’S Development, Bihar Future
