अभिनेता अक्षय कुमार ने हाल ही में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का इंटरव्यू लिया। यह इंटरव्यू FICCI फ्रेम्स 2025 के उद्घाटन समारोह के दौरान हुआ, जो मीडिया और मनोरंजन व्यवसाय पर एक वार्षिक सम्मेलन है।
इस बातचीत के दौरान, अक्षय कुमार ने फडणवीस से एक मज़ेदार सवाल पूछा कि क्या उन्हें संतरा पसंद है, और वह इसे छीलकर खाते हैं या जूस पीते हैं? यह सवाल पीएम मोदी से आम खाने के तरीके पर पूछे गए उनके पिछले सवाल की याद दिलाता है।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने संतरा खाने का एक अनोखा तरीका बताया जिसे सुनकर सभी हंसने लगे। और उन्होंने कहा कि केवल नागपुर के लोगों को ही पता है। उन्होंने कहा संतरे को बिना छीले दो भागों में काट लें। उस पर थोड़ा नमक डालें। फिर, आम की तरह उसे खाएं और अंत में छिलके को हटा दें।
यह पूरी बातचीत मज़ेदार रही और सीएम ने अक्षय के सवाल का ‘गजब जवाब’ दिया।
Keywords: Akshay Kumar Take Devendra Fadnavis’S Interview, Orange Eating Trick CM On Nagpur Oranges News, FICCI Frames 2025, Maharashtra CM Latest Update Mango Funny Question From Akshay Kumar
