ग्रेटर नोएडा दहेज हत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है… पुलिस ने मृतका की सास दया को गिरफ्तार कर लिया है। निक्की के परिजनों का आरोप है कि उसके ससुराल वालों ने उनकी बेटी जिंदा जलाया, जिसमें मृतका की सास भी शामिल है। ग्रेटर नोएडा के डीसीपी ने बताया कि इस मामले में एक और आरोपी की गिरफ्तारी हुई है। इस मामले में आरोपी पति विपिन पहले ही गिरफ्तार हो चुका है। रविवार को उसने पुलिस हिरासत से बंदूक छीनकर भागने की कोशिश की, इसके बाद पुलिस ने उसका हाफ एनकाउंटर किया। विपिन के पैर में गोली लगी है, वह फिलहाल अस्पताल में भर्ती है।
जांच के दौरान छिनी थी पुलिस की पिस्टल
पुलिस के मुताबिक आरोपी ने जहां से थिनर खरीदी थी, उसी की जांच के सिलसिले में विपिन भाटी को पुलिसवाले ले जा रहे थे। तभी विपिन ने पुलिस की पिस्टल छीन ली और भागने लगा। उसे दबोचने के लिए पुलिस को गोली चलानी पड़ी। विपिन पर अपनी पत्नी निक्की की बेरहमी से हत्या का आरोप है। FIR के मुताबिक 21 अगस्त की शाम करीब साढ़े 5 बजे विपिन ने निक्की को जमकर पिटा। गंभीर हालत में परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में उसे दिल्ली सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही निक्की की जान चली गई।
निक्की की बहन के गंभीर आरोप
निक्की की बड़ी बहन ने निक्की के पति और अपने देवर विपिन, अपने पति रोहित भाटी, ससुर और और सास पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बताया जा रहा है कि हाल ही में निक्की के पिता ने मर्सडीज खरीदी थी। आरोपी विपिन की लालची निगाह इस पर भी थी। इस लग्जरी कार को विपिन अपने लिए मांग रहा था। इतना ही नहीं, आरोपी विपिन को 2024 में दिल्ली में एक लड़की के साथ घूमते वालों हुए परिवार ने पकड़ा था, तब विपिन की पिटाई भी हुई थी। बहरहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
Keywords:- Greater Noida Murder Case, Dowry, Noida dowry Murder Case, Nicky Dowry Case, Noida dcp, Greater Noida Murder Case Update

