सीजन का बिग बॉस 19 दर्शकों के लिए बेहद खास बन चुका है। शो की शुरुआत से ही कंटेस्टेंट्स की पर्सनैलिटी और उनकी कमाई सुर्खियों में बनी हुई है। इस बार मेकर्स ने टीवी, सिंगिंग और सोशल मीडिया की दुनिया से कई पॉपुलर चेहरे शामिल किए हैं। आइए जानते हैं किसे कितनी मोटी फीस मिल रही है।
गौरव खन्ना की इतनी फीस!
सबसे ज्यादा फीस पाने वाले कंटेस्टेंट बने हैं टीवी एक्टर गौरव खन्ना। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गौरव खन्ना हर हफ्ते लगभग 17.5 लाख रुपये चार्ज कर रहे हैं। यानी कि वह रोजाना 2.5 लाख रुपये की कमाई कर रहे हैं।
अमाल मलिक दूसरे नंबर पर
वहीं, दूसरे नंबर पर हैं सिंगर और म्यूजिक कंपोज़र अमाल मलिक, जिन्हें हर हफ्ते लगभग 8.75 लाख रुपये मिल रहे हैं। इसका मतलब है कि अमाल रोजाना करीब 1.25 लाख रुपये अपने नाम कर रहे हैं।
कुनिका को मिलते हैं इतने लाख!
टीवी और फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस कुनिका सदानंद को हर हफ्ते 2 से 4 लाख रुपये मिल रहे हैं। वहीं, एक्टर मृदुल तिवारी की कमाई थोड़ी ज्यादा है और वह हफ्ते के 4 से 6 लाख रुपये ले रहे हैं। जीशान कादरी भी इस लिस्ट में शामिल हैं, जिन्हें हर हफ्ते 2 से 5 लाख रुपये की फीस मिल रही है।
ये कंटेस्टेंट्स हैं सबसे सस्ते!
सोशल मीडिया स्टार्स की भी फीस जानना दर्शकों के लिए काफी दिलचस्प है। अशनूर कौर और आवेज दरबार दोनों को ही शो से हर हफ्ते 6-6 लाख रुपये मिल रहे हैं। वहीं, कंटेंट क्रिएटर्स तान्या मित्तल और बसील अली की कमाई 3 से 6 लाख रुपये साप्ताहिक बताई जा रही है।
कुल मिलाकर, इस बार का बिग बॉस न सिर्फ ड्रामा और एंटरटेनमेंट बल्कि कंटेस्टेंट्स की मोटी फीस की वजह से भी चर्चा में है। गौरव खन्ना और अमाल मलिक जैसे बड़े नाम जहां टॉप पोजीशन पर हैं, वहीं बाकी कंटेस्टेंट्स भी लाखों की कमाई कर रहे हैं। यही वजह है कि यह सीजन दर्शकों को लगातार बांधे हुए है।
Keywords: Bigg Boss 19 Contestant Fees, Gaurav Khanna Bigg Boss Salary, Amaal Mallik Bigg Boss Fees, Ashnoor Kaur Bigg Boss 19 Fees, Awez Darbar Bigg Boss Earning

