- Advertisement -

Bigg boss 19: कुनिका ने तान्या को ऐसा क्या कहा? तान्या को याद आई पास्ट लाइफ

Bigg Boss 19: शो में तान्या मित्तल ऑडियंस को लगातार कॉन्टेंट दे रही हैं। इस बीच उनका कुनिका ने उनको इतना ट्रीगर किया कि उन्हें अपनी पास्ट लाइफ याद आ गई।

3 Min Read

स्पिरिचुअल इंफ्लुएंसर तान्या मित्तल इन दिनों ऑडियंस को लगातार कॉन्टेंट दे रही हैं। शो में लगातार एक के बाद एक कंटेस्टेंट किसी ना किसी मुद्दे पर अपना पक्ष बहुत स्ट्रॉंगली रख रहे हैं। इस बीच घर में तान्या और कुनिका की फाइट ने घर का तापमान बढ़ा दिया है। इसके साथ ही तान्या को कुनिका ने कुछ ऐसा कह दिया जिससे वो इतना ट्रीगर हो गई कि उन्हे अपनी पास्ट लाइफ याद आ गई।

- Advertisement -
Ad image

तान्या और कुनिका के बीच गहमागहमी

तान्या मित्तल ‘बिग बॉस 19’ में छाई हुई हैं। लेटेस्ट एपिसोड में तान्या मित्तल और कुनिका सदानंद के बीच इतनी गहमागहमी हो गई कि तान्या फूट-फूटकर रोने लगीं। दरअसल सच्चाई का आईना टास्क के दौरान कुनिका तान्या की मां को लेकर ताना मारती हैं कि उनकी मां ने उन्हें कुछ नहीं सिखाया। मां की परवरिश पर उठे सवाल पर तान्या ट्रिगर हो गईं और वो जोर-जोर से रोने लगीं। ऐसे में रोते हुए तान्या का दर्द छलक गया।

तान्या का ब्रेकडाउन, पिता की झेली मार

तान्या रोते रोते बताती हैं कि कैसे बचपन में उन्हे अपने पिता की मार झेलनी पड़ती थी। वो इस कदर टूट गई थी कि उन्हें सुसाइड करने के भी ख्याल आने लगे थे, तब उनकी मां उनके साथ खड़ी थी। आज उनकी वजह से ही वो घर से बाहर निकल पाई। बहुत फाइट किया है तब जाकर एक सफल बिजनेसवुमन बन पाई हैं। तान्या कहती हैं कि उनके पिता की चलती तो 19 साल की उम्र में ही वो उनकी शादी करवा देते लेकिन उनकी मां उस मुश्किल समय में उनके साथ खड़ी रहीं। ऐसे में कोई मेरी मां को कुछ कहता है तो मुझसे बर्दाश्त नहीं होता हैं। जिस तरह से कुनिका ने उनकी मां की परवरिश, संस्कार को लेकर सवाल उठाए वो उनसे बर्दाश्त नहीं हो रहा हैं। फिर क्या था पूरे घरवाले कुनिका पर टूट पड़ते हैं और कहते हैं कि किसी की मां को लेकर इस तरह की बात करना बहुत गलत है। और उन्हे भला-बुरा कहते हैं कि आप वूमन एंपावरमेंट की बात करती हैं और एक लड़की की मां की परवरिश पर सवाल उठाती हैं।

- Advertisement -
Ad image

Keywords: Bigg Boss Season 19, BB19, Bigg Boss 19 Latest News, Tanya Mittal, Kunickka Sadanand

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू