- Advertisement -

Bigg Boss 19: कुनिका ने तान्या की मां को लेकर ये क्या कह दिया? फूट-फूटकर रोईं तान्या, गौरव बोले इतना नहीं गिरना था

कुनिका ने तान्या की मां को लेकर ऐसी बात कह दी कि तान्या फूट-फूटकर रोने लगीं।वहीं गौरव ने कहा इतना नहीं गिरना चाहिए था...

4 Min Read

Bigg Boss 19: सलमान खान होस्टेड ‘बिग बॉस 19‘ रियलिटी शो को लेकर काफी बज बना हुआ है। इस शो को ऑडियंस का भी जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। शो को तीसरे हफ्ते में इंटर कर चुका है। ऐसे में आज ‘बिग बॉस 19’ में तीसरे सप्ताह की नॉमिनेशन की प्रक्रिया होने वाली है। इसी बीच अब ‘बिग बॉस 19’ नॉमिनेशन से जुड़ा एक प्रोमो वीडियो सामने आ है। इस प्रोमो में कुनिका ने तान्या मित्तल की मां के बारे में कुछ ऐसा कह दिया, जिसे सुनकर वो फूट-फूटकर रोने लगी।

- Advertisement -
Ad image

नॉमिनेशन टास्क में ट्विस्ट

कलर्स ने अपने इंस्टाग्राम पर ‘बिग बॉस 19’ के आने वाले नॉमिनेशन एपिसोड का एक प्रोमो वीडियो जारी किया है। दरअसल वीडियो दिखाया जा रहा है कि बिग बॉस ने नॉमिनेशन टास्क के लिए जोड़ियां बनाई हैं। इसमें एक सदस्य को स्कूटर पर बैठना था और दूसरे को मेकअप रूम में। इस टास्क के लिए कंटेस्टेंट्स को अपनी उंगलियों पर 19 मिनट तक की काउंटिंग करनी थी। जबकि दूसरे घरवाले उनका ध्यान भटकाने का काम करने वाले हैं।

कंटेस्टेंट का अनोखा टास्क

प्रोमो में आप दिखा जा सकता है कि कि टास्क के दौरान बसीर अली ने नगमा मिराजकर पर तंज कसते हुए कहते हैं, ‘ऐसा लग रहा है कि आवेज अपना असिस्टेंट लेकर आया है।’ वहीं अशनूर कौर फरहाना भट्ट पर तंज कसते हुए कह रही हैं कि आपके पास तो दिल ही नहीं है, होगा भी तो काला होगा।’
इसके बाद गौरव खन्ना की बारी आती हैं, जिसमें शहबाज बदेशा ने उन पर ताना मारते हुए कहा, ‘जिस तरह की आपकी गेम चल रही है, ये गेम नहीं ग्रुपबाजी है।’ वहीं, नेहल चुडासमा ने अभिषेक बजाज को कहा, ‘तुम सिर्फ बैल बुद्धि लगते हो।’

- Advertisement -
Ad image

कुनिका सदानंद ने की हद पार

वहीं इस टास्क की बात करें तो एक कंटेस्टेंट ऐसा रहा, जिसने पर्सनल जाकर सारी हदें पार की…और वो थी कुनिका सदानंद। कुनिका ने टास्क के दौरान तान्या मित्तल को ऐसा ताना मारा कि वो फूट-फूटकर रोने लगती हैं। कुनिका तान्या का ध्यान भटकाने के लिए ये कहती नजर आ रही है कि ‘बेसिक चीजें भी आपकी मां ने आपको नहीं सिखाया।’ फिर क्या था कुनिका की ये बातें तान्या को चुभ जाती हैं और वो इसे सुनकर फूट-फूट कर रोने लगती हैं। वो बोलीं कि टास्क में मां को नहीं लाना चाहिए था।

‘दुश्मन हो, लेकिन इतना तो मत गिरो- गौरव

इस पर गौरव खन्ना ने भी तंज कसते हुए कहा, ‘दुश्मन हो, लेकिन इतना तो मत गिरो ना।’ अब देखना ये है कि क्या शो के होस्ट सलमान खान वीकेंड के वार पर कुनिका को इस बात के लिए उन्हें फटकार लगाते हैं या नहीं।

Keywords: Kunickaa Sadanand, Tanya Mittal, Tanya Cried In BB House, Tanya Mittal, Tanya Mittal Turns Emotional In BB 19, Tanya & Kunickaa Catfight, Tanya Mittal Gets Teary-Eyed, Kunickaa Sadanand’s Harsh Remark, Bogg Boss Nomination Task

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू