- Advertisement -

Bigg Boss 19: फरहाना को गोद में उठाने के मुद्दे पर घर में जमकर हुआ हंगामा… घरवालों पर बरसी नेहल… नेहल पर भड़की अशनूर

बिग-बॉस के घर में हर दिन के हंगामदार रहता है। वहीं आज फरहाना के मुद्दे को लेकर आज का एपिसोड बेहद हंगामेदार रहा

4 Min Read

बिग बॉस 19 के घर में हर दिन के हंगामे के बीच आज का एपिसोड बेहद हंगामेदार रहा। जहां फरहाना को गोद में उठाने का मुद्दा इस कदर गर्माया की घरवाले एक दूसरे से भिड़ते नज़र आए। दरअसल कैप्टेंसी टास्क के दौरान फरहाना से बात करती ही नेहल जोर-शोर से उठाती हैं इस बीच कई कंटेस्टेंट से उनकी बहस हो जाती है।   

- Advertisement -
Ad image

नेहल पर भड़की अशनूर

फरहाना को गोद में उठाने को लेकर नेहल अशनूर से पर्सनल होने लगती है। जिसके बाद अशनूर ये कहती हैं कि वो एक लड़की होने के नाते कि कोई भी लड़की होती उसके साथ इस तरह की हरकत ठीक नहीं है मैं उनसे बात कर रही हूं आप मुझसे पर्सनल मत होइए।अशनूर ने नेहल पर चिल्लाते हुए कहा इट्स नॉट अबाउट पर्सनल, आप मेरे साथ पर्सनल मत हो। दरअसल अशनूर फरहाना से बात करती हुई नजर आती है कि अभिषेक ने तुरंत माफी मांगी है।

- Advertisement -
Ad image

अशनूर ने कहा हमने अभिषेक से कहा जाओ और फरहाना से माफी मांगो और तुरंत उसने माफी मांगी और मैं क्या करती। लेकिन नेहल फिर भी शांत नहीं होती हैं और अशनूर से फाइट बढ़ने लगती हैं। उस दौरान और घरवाले आ जाते हैं। झगड़े में नगमा अशनूर को हटाती और शांत कराती नजर आती है इसी बीच की बात से फिर नगमा पर भड़की नेहल। 2 घंटे के हसी मजाक के बाद इस बात को उठाने को लेकर नेहल घरवालों पर भड़क उठती है। उन्होंने कहा आप सभी को शर्म आनी चाहिए।

इसके बाद फरहाना कहती हैं कि गौरव पूछ रहे तुम्हारा मूड क्यों खराब है। तुम मुझसे क्यों नाराज हो? गौरव को नहीं पता की मेरा मूड क्यों खराब है। इस दौरान नेहल ने कहती है कि अभिषेक को कोई गिल्ट नहीं है।

अभिषेक को नहीं मिली पनीशमेंट तो मैं नहीं करुंगी टास्क

इस दौरान फरहाना बशीर से कहती हैं कि कैप्टन ने अगर अभिषेक को कोई पनिशमेंट नहीं दिया तो मैं घर में कोई टास्क नहीं करुंगी ना ही घर को कोई काम नहीं करुंगी। मैं कोई बाहर की नहीं हूं इस घर की सदस्य हूं।

पूरे हंगामे के बीच अभिषेक फरहाना के पास बात करने जाते हैं और फरहाना उन पर चिल्लाने लगती हैं कि तुम्हारे बिहेवियर और एटिट्यूट से प्रॉबलम है मुझे जा यहां से।

फरहाना- अभिषेक की मांफी नहीं लगी जेनुअन

पूरे घर में फरहाना को लेकर चर्चा होती है और फरहाना को ये बात बुरी लगती है कि किसी ने उनसे आकर पूछा नहीं कि वो ठीक हैं या नहीं दूर-दूर से सब अज्यूम कर रहे हैं कि मैं ठीक हूं। उन्हे ये कहते भी घर में सुना गया कि अभिषेक की मांफी उन्हे जेनुअन नहीं लगा। इसके बाद तान्या अभिषेक को समझाती हैं कि तुम मेरे साथ चलो और उसे बोलो कि तुम जेनुएनली माफी मांग रहे हो।

पूरे हंगामे के बीच गौरव फरहाना के पास आते हैं और क्लियर करते हैं कि हमें लगा बात खत्म हो गई है आपको स्पेस देना चाहिए। उसके बाद मृदुल, अशनूर और जीशान फरहाना के पास जाते हैं और माफी मांगते हैं कि अभिषेक तो माफी मांगेगा ही हम भी माफी मांगते हैं कि हम नहीं आए आपके पास।

Keywords: Farhana And Abhishek Fight, Bigg Boss News, Bigg Boss 19 Update, Bigg Boss New Episode, Nehal And Ashnoor Fight

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू