- Advertisement -

Bigg Boss 19: बिग-बॉस हाउस में हुआ द बीबी शो… जीशान को प्रणीत ने कहा उनके पास घासलेट बहुत तो कुनिका को कहा सौतेली मां…

द बीबी शो में जीशान कादरी की शायरी से शुरुआत होती है। शो के होस्ट जीशान कादरी सबसे पहले नीलम को बुलाते हैं उनके डांस से शो की शुरुआत होती है।

5 Min Read

बिग बॉस 19 के घर में द बीबी शो का आगाज… कंटेस्टेंट ने जमकर मंच का लुत्फ उठाया।
द बीबी शो में जीशान कादरी की शायरी से शुरुआत होती है। शो के होस्ट जीशान कादरी सबसे पहले नीलम को बुलाते हैं उनके डांस से शो की शुरुआत होती है। भोजपुरी गाने पर नीलम के डांस का घरवाले जमकर लुत्फ उठाते हैं और उनके साथ डांस करने लगते हैं और जमकर नीलम की तारीफ करते हैं।

- Advertisement -
Ad image

इसके बाद जीशान इसके बाद दूसरे राउंड के लिए अमाल को बुलाते हैं। वो स्टेज पर आते ही घरवालों को एक बीट देतें हैं और अभिषेक बजाज के खाने से लेकर कुनिका की चप्पल का जिक्र करते हैं।वहीं दुसरे गाने में वो मृदुल को बुलाते हैं और नतालिया को भोलेभाले लड़के को फंसाने के बोल से जमकर गातो नजर आए। दरअसल उन्हें अपने नापसंद घरवाले पर गाना गाने के लिए कहा था।

खटमल सिर्फ रात को काटते हैं,लेकिन फरहाना दिन रात काटती है

उसके बाद आते हैं प्रणीत मोरे … वो मंच पर आते ही कहते हैं कि इसमें 90% जोक रियालिटी 10% एग्जाजिरेट किया है। अपने नापसंद कंटेस्टेंट ना बोलकर 5 घटिया घरवाला बोलकर रोस्ट करना शुरु करते हैं। फरहाना की तुलना खटमल से की, खटमल सिर्फ रात को काटते हैं वो बर्दाश्त लेकिन ये तो दिनभर काटती है। उनके बिग बॉस से एकलौती ख्वाहिश स्विमिंग पूल के पास बेड होने को सपने को बशीर ने पूरा कर दिया। दूसरी सदस्य कुनिका को रोस्ट करते हुए कहते हैं हमें लगा था मां की तरह लेकिन वो सिर्फ 2 लोगों की मां है। हमारी वो सौतेली मां है। वो हर चीज में ऐज का कार्ड खेल रही हैं। आधार कार्ड लेकर आई वो।उसके बाद वो तान्या को लेकर कहते हैं कि कचरा वही साफ करता है वो … तान्या के सुपिरियारिटी कॉंपलेक्स को लेकर उनके सारी बॉडीगार्ड छोड़कर चले गए हैं कि पैसा कमा सकते हैं सेल्फ रिस्पेक्ट ज्यादा जरुरी है। उसके बाद वो नेहल पर बॉलिवुड की सबसे बड़ी फैन होने को लेकर वो कुछ फिल्मों का नाम लेते हैं लेकिन नेहल को ये समझ नहीं आता। उसके बाद वो 4 लोगों का फुटेज खाने का जिक्र करते हैं। अभिषेक 4 लोगों का खाना खा जाता हैं। नेहल 4 लोगों का फूटेज खाना नहीं भूलती। नेहल कहती हैं नेहल 8 साल की बुद्धि है जबकि ये नेहल बोल रही है जो अपने झगड़े में बोलती है कि उनके मुंह से बास आ रही है।

- Advertisement -
Ad image

जीशान के पास बहुत घासलेट- प्रणीत

जीशान को रोस्ट करते हुए कहते हैं। जीशान को शुरु करना चाहिए पॉडकास्ट… उन्हे पता नहीं कि किसी की बात सुननी चाहिए। उन्हे किसी की सुननी ही नहीं होती। हर घरवालों कुछ ना कुछ बनेगा लेकिन जीशान भाई शो को बाद रिक्शा लेंगे जो बार बार कहते हैं कि इसको तो मैं घर तक छोड़ के आऊंगा। खाना गैस पर नहीं स्टोव पर बनना चाहिए घासलेट जीशान भाई के पास बहुत है। वो घर के हर झगड़े में डालते रहते हैं। गैंग ऑफ वासेपुर उन्होंने लिखी, लेकिन मुझे लगता है उन्हे कसौटी जिंदगी लिखनी चाहिए जिसमें वो कमोलिका का रोल अच्छा करते। क्योंकि वो धनबाद से हैं…तो वो डॉन डॉन करते रहते हैं। वो वासेपुर के डॉन हैं… मैं भी महाराष्ट्र का मराठा हूं। बारी है चौथे राउंड की मृदुल… अपने एक्ट से सबका दिल जीत लेते हैं।

उसके बाद तान्या मित्तल आती हैं और कविता सुनाते हुए कहती हैं कि पहली बार कविता लिखी है। जहां वो अपनी तारीफों के पुल बांधती नज़र आई। वहीं शो की एंडिग आवेज के जबरदस्त डांस से होती हैं।जहां पूरे घरवाले अंत में थिरकते नज़र आते हैं।

गौरव अमाल ने की तान्या की तारीफ

तान्या की कविता की गौरव और अमाल ने तारीफ की। दोनों ने 10 में से 10 दिया। इस दौरान गौरव ने कहा मुझे नहीं पता था तुम इतना अच्छा लिख लेती हो।

Keywords:-BB 19, Bigg Boss 19, Bigg Boss Latest News, Bigg Boss 19 Latest Update, Bigg Boss house, BB 19 Latest News, BB19 Latest Update, Bigg Boss 19 Today Update, The Bb Show, Neelam Bhojpuri Dance, Zeeshan Qadri Ghaslate, Praneet More Rosting, Kunika Step Mother

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू