वीकेंड का वार में सलमान खान द्वारा मृदुल तिवारी को फटकार लगाए जाने के बाद, घर के सदस्य गौरव खन्ना ने खुलासा किया कि चीजें मृदुल के पक्ष में कैसे गईं।
गौरव ने बताया मृदुल कैसे बने कप्तान, मालती को कहा अमीबा
वीकेंड का वार में सलमान खान द्वारा मृदुल तिवारी को फटकार लगाए जाने के बाद, घर के सदस्य गौरव खन्ना ने खुलासा किया कि चीजें मृदुल के पक्ष में कैसे गईं। गौरव ने बताया कि घर के अंदर ज्यादातर लोग मृदुल को कमजोरसमझते हैं। इसी वजह से, प्रतियोगियों ने उन्हें कप्तान बनाया, यह सोचते हुए कि वह उनके लिए कोई चुनौती पेश नहीं करेंगे। इस बीच गौरव ने घरवालों के बारे में एक एक खुलासा किया और मालती तो अमीबा कह दिया।
मालती और फरहाना पर बरसे सलमान खान
इस बीच, सलमान खान ने तान्या मित्तल पर उनकी टिप्पणियों के लिए मालती चाहर की आलोचना की। उन्होंने मालती के दोहरे मापदंडों की आलोचना करते हुए कहा कि वह झगड़े शुरू करने में तो तेज़ हैं, लेकिन जब ‘काउंटर-अटैक’ होता है तो पीछे हट जाती हैं और भाग जाती हैं।
सलमान खान ने इस दौरान मालती चाहर के गेम पर भी सवाल उठाया और उन्हें जमकर फटकार लगाई। उन्होंने मालती से कहा कि वह जिस व्यक्ति पर हमला करती हैं, उसे पलटकर जवाब देने के लिए भी तैयार रहें। बातचीत के दौरान, सलमान खान ने एक बड़ा खुलासा करते हुए स्वीकार किया कि घर में तीसरा वाइल्डकार्ड भी आने वाला है।
सलमान ने जब मालती से पूछा आप बाहर से देख कर आई हैं तो गौरव के बारे में बताइए। मालती ने कहा कि गौरव मैं इन्हें अब तक नहीं समझ पाई हूं। ये खुलकर नहीं खेल रहे हैं। नेहल ने कहा कि कि गौरव बहुत डिप्लोमेटिव गेम खेल रहा है। सलमान ने मालती को सीधी धमकी देते हुए कहा कि यह नया वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट उसे एक्सपोज कर सकता है। इस चेतावनी से यह संकेत मिलता है कि नया प्रतियोगी मालती के बाहरी दुनिया से जुड़े किसी विवाद या गेम से जुड़ी जानकारी को घर में ला सकता है, जिससे उनका गेम प्रभावित होगा।
बाहरी दुनिया की जानकारी
सलमान ने मालती को बाहरी दुनिया में क्या हो रहा है, यह बताने के लिए भी फटकारा। उन्होंने कहा कि पहले आप वॉक आउट कर जाती हैं फिर आप बाहर की दुनिया की बातें उठाती हैं। पहले आपने तान्या को लेकर बात कही फिर फरहाना से फाइट होने पर फरहाना के फॉलोवर के बारे में बात की।
फरहाना को चेतावनी
सलमान ने फरहाना को भी कड़ी चेतावनी देते हुए लोगों को भड़काने और ‘नाचनेवाली’ जैसे नामों का इस्तेमाल करने के लिए उनकी क्लास ली। इसके बाद नीलम जो चिढ़ गई। सलमान ने कुनिका से पूछा… वहीं इस बीच फरहाना ने क्लियर किया कि मैंने कहा किसके इशारे पर नाच रही है। जिस पर नीलम ने बताया कि उन्होंने कहा कि खाना बना रही हूं या नाच रही हूं!
Keywords_ Bigg Boss 19 Wildcard, Salman Khan Malti Chahar,Mridul Tiwari Weak Captain,Third Wildcard Entry, Bigg Boss 19 Warning

