- Advertisement -

BIGG BOSS 19: कुनिका पर भड़के घरवाले, तान्या की मां को लेकर किए गए कमेंट पर भड़के घरवाले, गौरव ने कहा- उनका मन बहुत काला है।

बिग बॉस का ये सीजन पहले दिन से ही झगड़ों को लेकर चर्चा में है। आज भी घर में कुछ ऐसा हुआ कि पूरा घर एक कंटेस्टेंट पर बरस पड़ा

3 Min Read

बिग बॉस का ये सीजन पहले दिन से ही झगड़ों को लेकर चर्चा में है। आज भी घर में कुछ ऐसा हुआ कि पूरा घर एक कंटेस्टेंट पर बरस पड़ा। टास्क के दौरन कुनिका ने तान्या की मां को लेकर तान्या पर तंज कसते हुए कहा- मैं फिर कहती हूं तुम्हारी मां ने तुम्हें कुछ नहीं सिखाया। तुम्हारी परवरिश ही ठीक नहीं है।

- Advertisement -
Ad image

वहीं टास्क खत्म होने के बाद तान्या मेकअप रुम से बाहर आती हैं और फूट-फूट कर रोने लगती हैं। जहां सभी घरवाले पूछते हैं कि क्या हुआ। तान्या बताती हैं कि कुनिका मैम ने आज फिर उनकी मां को लेकर कहा की संस्कार अच्छे नहीं दिए। इसकी परवरिश ठीक नहीं है। टास्क में मां को नहीं लाना चाहिए था और जोर जोर से रोने लगती हैं। सभी घरवाले उन्हें चुप कराते हैं।

कुनिका पर भड़के घरवाले

उधर सभी घरवाले कुनिका के पास जाते हैं और बरस पड़ते हैं। गौरव, अमाल जीशान कुनिका पर इस कदर बरसते हैं कि जीशान कहते हैं कल जब उनका बेटा आया था तो हमें लगा मां हैं। लेकिन ये। दरअसल वो कुनिका से पूछते हैं कि ऐसा उन्होंने क्यों कहा तो वो बड़े ही सख्त लहजे में जीशान कहती हैं कि मेरी मर्जी। गौरव कहते हैं कि मैम आपको ऐसा नहीं कहना चाहिए था क्यों कहा आपने तो वो कहती हैं मैं कुछ भी कहूं। तुम क्यों पूछ रहे हो इस पर गौरव कहते हैं कि हम घरवाले हैं पूछेंगे। कल को उनकी मां आएंगी तो जवाब तो देना पड़ेगा। इस दौरान पूरे घर का माहौल बहुत टेंश हो जाता है।

- Advertisement -
Ad image

फरहाना ने ली कुनिका की साइड…

कुनिका के पास जाती है फरहाना और कहती है आपको ऐसा नहीं कहना चाहिए था आपको मालूम है वो बखेड़ा खड़ा करेगी। कल भी किया था। इस पर कुनिका कहती है मुझे मालूम है मैने क्या कहा है।

कुनिका का मन काला- अमाल

तान्या को चुप कराते हुए अमाल कहते हैं सबका लेवल ऑफ पेन अलग होता है कुनिका जी को पता था कि वो ट्रिगर होगी इसलिए उन्होंने ऐसा बोला इसके बाद वो कहते हैं कि कुनिका का मन काला है। वहीं गौरव भी ये कहते हैं कि सॉरी टू से पर अगर वो ऐसा सोचती हैं तो उनका मन बहुत घटिया है।

Keywords: Bigg Boss House Full Drama Today, BB House Today News, BB House Kunicka & Zeeshan Fight, Family Members Got Angry At Kunickaa, Bigg Boss Contestants Got Angry At Kunickaa Comment On Tanya’s Mother, Gaurav Said- She Has A Very Dark Heart

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू