BIGG BOSS 19: लेटेस्ट एपिसोड में मालती और अमाल के बीच बड़ा विवाद देखने को मिला, जिसमें मालती ने अमाल पर झूठ बोलने का आरोप लगाया। साथ ही, प्रणित का घर से बाहर होना और अश्नूर और अभिषेक के बीच की बातचीत भी चर्चा का विषय रहा।
बिग बॉस 19: मालती ने खोली अमाल की पोल, कहा- तू कैमरे में झूठ बोल सकता है, बेवकूफ
मालती और अमाल का बड़ा खुलासा
नीलम के बताने पर कि अमाल ने घर के बाहर मालती से सिर्फ ‘5 मिनट की मुलाकात’ की बात कही थी, मालती भड़क गईं। मालती ने नेशनल टीवी पर अमाल के झूठ को उजागर करते हुए कहा कि उनकी मुलाकात 5 मिनट से ज़्यादा लंबी थी और अमाल ने उन्हें 4 गाने भी सुनाए थे। उन्होंने कहा कि यह बात उनके पापा तक को पता है कि वे कब और कैसे मिले थे। गुस्से में मालती ने अमाल से कहा तू कैमरे में कैसे झूठ बोल सकता है, मैं 2 मिनट में प्रूफ कर सकती हूं ये बात पता है। कैमरे में झूठ बोल रहा है, बेवकूफ
बाद में मालती ने यह भी खुलासा किया कि पार्टी में मिलने का नैरेटिव उन्होंने और अमाल ने मिलकर सेट किया था।
प्रणित घर से बाहर, दोस्त हुए इमोशनल
प्रणित के घर से बेघर होने से गौरव, मृदुल, अभिषेक और अशनूर सभी परेशान दिखे। वहीं गौरव उन्हें याद करके रोते हुए नज़र आए।
अशनूर-अभिषेक हुए इमोशनल
अशनूर अपनी सेहत और खाने के परहेज को लेकर इमोशनल हो गईं, जिसपर अभिषेक बजाज ने उन्हें फिट होने का आश्वासन दिया। अभिषेक ने अशनूर से प्यार के बारे में पूछा, जिस पर उन्होंने कहा नहीं, वैसा वाला नहीं लेकिन होगा मुझे प्यार बहुत पसंद है।
तान्या का अमल के प्रति लगाव और फरहाना की सलाह
शहबाज, नीलम और कुनिका ने तान्या के अमाल को पसंद करने और अमाल के बाहर किसी और का इंतजार करने की बात पर चर्चा की। अमाल ने फरहाना से कहा कि बाहर उनका कोई और इंतजार कर रहा है। फरहाना ने तान्या को समझाया कि वह अमाल को लेकर इतना कन्सर्न न हों कि ‘चेप’ लगें, और उनसे पूछा कि क्या उनके मन में अमाल के लिए कोई फीलिंग्स हैं।
हालांकि तान्या ने इससे इंकार कर दिया लेकिन ये भी कहा मैं उसका ध्यान रख रही हूं वो मेरी खुशी है, क्योंकि वो बीमार रहता है।
वहीं घर में नीलम ने तान्या को फरहाना को लेकर ज़्यादा न सोचने की सलाह दी।
मालती ने तान्या के पीआर (PR) को तगड़ा बताते हुए उसे चुनौती दी।
उधर कुनिका से शहबाज ने अपने रिलेशनशिप के बारे में बात करते हुए कहा मेरे रिश्ते में आग लगाने का काम शहनाज करती हैं। जहां कुनिका उन्हें समझाती हैं कि वो चेक करती है कि लड़की ठीक है या नहीं इस दौरान शहबाज बताते हैं कि कई लड़कियों ने उनके पैसे का फायदा उठाया है जबकि अपनी गर्लफ्रेंड की तारीफ करते हुए कहा कि वो बहुत अच्छी है।
चॉपिंग पर भिड़े मालती-फरहाना और तान्या
मालती और फरहाना की चॉपिंग को लेकर काफी बहस हो जाती है। दरअसल मालती फरहाना से कहती हैं कि वो चॉपिंग कर दें पहले जहां फरहाना कहती हैं जब मन होगा तब करुंगी। इसके बाद मालती का गुस्सा फूट जाता है। जहां फरहाना चॉपिंग के लिए तो आती हैं लेकिन रोटियां नहीं बनने को लेकर बहस शुरु हो जाती है कि पहले रोटी तो बनाई जा सकती थी। जबरदस्ती करनी है बस। फिर क्या था वो अपनी ड्यूटी छोड़कर चली जाती हैं। वहीं चॉपिंग में फरहाना की पार्टनर तान्या भी सबके निशाने पर आ जाती हैं जिसके बाद गुस्से में तान्या चॉपिंग करने से मना कर देती हैं। जहां तान्या कहती हैं कि जब कर रही हूं काम अकेले किया है वो छोड़कर चली गई है उसके बाद भी तुम लोगों को मुझसे ही बहस करनी है। इसके बाद नीलम आ जाती हैं और कहती हैं कि ड्यूटी तो करनी ही पड़ेगी ना। वहीं इस दौरान मालती, गौरव और तान्या की बहस जारी रहती है।
अब देखना ये होगा कि घर में चॉपिंग पर हुई ये बहस घर के अन्य सदस्यों पर कितना इफेक्ट डालती है।
Keywords: Bigg Boss 19, Bigg Boss 19 Latest Episode, Bb House Drama, Tanya Malti And Farhana Fight, Chopping Fight In Bb House

