- Advertisement -

Bigg Boss 19 : इस सीजन में होगा बड़ा बवाल, थीम को लेकर बड़ा खुलासा! रिवाइंड

टीवी के सबसे हॉट और हंगामेदार शो बिग बॉस 19 को लेकर चर्चाओं का बाज़ार एक बार फिर गर्म है! इस बार सलमान खान के शो में कुछ ऐसा होने वाला है

2 Min Read

टीवी के सबसे हॉट और हंगामेदार शो बिग बॉस 19 को लेकर चर्चाओं का बाज़ार एक बार फिर गर्म है! इस बार सलमान खान के शो में कुछ ऐसा होने वाला है, यहां पर पुरानी यादों के अहसास का तड़का लगेगा , इस सीज़न की थीम हट कर है ।

- Advertisement -
Ad image

सूत्रों के हवाले से खबर सामने आई है कि बिग बॉस 19 का आगाज़ 3 अगस्त से होगा और इस बार मेकर्स शो को बिल्कुल पुराने अंदाज़ में पेश करने जा रहे हैं। वो सब कुछ वापस लाया जाएगा, जिससे दर्शकों की यादें जुड़ी हुई हैं सीक्रेट रूम, फेयर एविक्शन, और टास्क में भरपूर ट्विस्ट्स।

एक वायरल पोस्ट ने तो फैंस की धड़कनें और बढ़ा दी हैं। X पर बिग बॉस तक पेज से एक एक्सक्लूसिव जानकारी शेयर की गई है , जिसमें लिखा है

- Advertisement -
Ad image

“बिग बॉस अगस्त से शुरू होगा तय हैं! इस बार मेकर्स पहले टीवी वर्जन को 3.5 महीने चलाएंगे और फिर उसके बाद ओटीटी वर्जन आएगा और थीम होगी रिवाइंड आगे लिखा गया है, सीक्रेट रूम वापस आएगा, दर्शक करेंगे नॉमिनेशन और कंटेस्टेंट्स का होगा एविक्शन में बड़ा रोल।”

अब इसका मतलब ये है कि इस बार दर्शकों को न केवल कंटेस्टेंट्स को परखने का मौका मिलेगा, बल्कि वो सीधे-सीधे नॉमिनेशन गेम में शामिल भी होंगे। यानी घर के बाहर की जनता भी इस बार ‘घरवालों’ की किस्मत लिखेगी!

अगर कंटेस्टेंट्स की बात करें तो अब तक जिन सेलेब्स को अप्रोच किया गया है उनमें शामिल हैं,
फैसल खान, मिस्टर फैसू, डेज़ी शाह, तनुश्री दत्ता, खुशी दुबे, विक्रम सिंह चौहान, राम कपूर, शरद मल्होत्रा, राज कुंद्रा, गौरव तनेजा, पारस कलनावत, शशांक व्यास और भी कई नामचीन चेहरे!

सबसे बड़ा सवाल , क्या सलमान खान एक बार फिर अपने बेजोड़ स्टाइल में “वेल्कम टू बिग बॉस” कहने को तैयार हैं? खबर है कि सलमान जुलाई में शो का प्रोमो शूट करेंगे, और फिर शुरू होगा वो तूफान जिसे बिग बॉस कहते हैं!

TAGGED:
Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू