- Advertisement -

क्या तान्या खेलती हैं विक्टिम कार्ड? नेहल ने तान्या को क्यों कहा मीठी छूरी

बिग बॉस-19 का तीसरा वीकेंड का वार बहुत शानदार रहा। जहां शो को संभालते हुए अक्षय कुमार ने घर में कंटेस्टेंट की कचहरी लगाई। तो घरवालों ने खुलकर लगाए आरोप...

3 Min Read

बिग बॉस 19 ‘WEEKED KA VAAR’: बिग बॉस 19 का तीसरा वीकेंड का वार बेहद मजेदार रहा। जहां एक तरफ शो को संभालते हुए अक्षय कुमार ने घर में कंटेस्टेंट की कचहरी लगाई। वहीं कई सदस्यों पर गंभीर आरोप लगे। घर के अंदर तन्या पर इस बार बड़ा आरोप लगा। घर में लगी अदालत में कई सदस्यों ने कहा कि तान्या हर मुद्दे पर विक्टिम कार्ड खेलती हैं ताकि सबका ध्यान अपनी तरफ खींच सकें। यह आरोप सुनकर तान्या हैरान रह गईं और उन्होंने अपनी सफ़ाई दी।

- Advertisement -
Ad image

तान्या खेलती हैं विक्टिम कार्ड!

कुनिका ने आरोप लगाते हुए कहा कि तान्या विक्टिम कार्ड खेलती हैं वो जब से आई है। कहती हैं मैं बहुत शांत हूं। पर वो पहले बोलेंगी नहीं फिर रोने लग जाएंगी। इस पर तान्या ने पलटवार करते हुए कहा कि कुनिका ने मेरी मां को लेकर 10-12 बार बोला…उनके संस्कारों पर सवाल उठाए। कुनिका ने कहा—10-12 बार बोला मां को लेकर तब नहीं बोली लेकिन जब फादर और ग्रैंड फादर का नाम लिया तब तुरंत रिएक्ट किया।

नेहल ने तान्या को बताया मीठी छुरी

वहीं नेहल ने तान्या को मीठी छुरी बताया और कहा मीठी छुरी की तरह हैं ये इनकी मीठी-मीठी बातें खंजर की तरह लगती हैं। घरवालों को नहीं पता होता, कई बार स्टार्ट तान्या का होता है पर जो इंसान लाउड होता है वो सब उस पर आ जाता है क्योंकि तान्या रोने लगती हैं। इसके बाद मृदुल भी कहते हैं कि हर बात पर रोती क्यों हो। रोते हुए को चुप कराया जाता है इसलिए रोया नहीं जाना चाहिए।

- Advertisement -
Ad image

हालांकि इन आरोपो के बाद भी तान्या दोषी नहीं करार दी जाती हैं। 4 लोगों की तरफ से उन्हे गिल्टी तो वहीं 13 घरवालों ने नॉट की बात की। लेकिन नेहल कई पॉइंट्स से तान्या और असहज हो गईं और माहौल गरमा गया। अब देखना होगा कि इस इल्ज़ाम के बाद तन्या खुद को कैसे साबित करती हैं। क्या वो फिर आंसुओं का सहारा लेती हैं या फिर अपने ऑपिनियन खुलकर सामने रखती हैं।

Keywords: Bigg Boss 19 Weekend Ka Vaar, Tanya Played Victim Card, Nehal Chudasma On Tanya Mittal, Tanya Is Blamed For Playing Victim Card, Verdict Room Update, Bigg Boss Update

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू