Bigg Boss 19: लेटेस्ट एपिसोड में काफी ड्रामा देखने को मिला। जहां अशनूर-अभिषेक की एक गलती पूरे घर पर भारी इसमें कोई शक नहीं कि इस नॉमिनेशन से घर में भारी हंगामा और तनाव देखने को मिलेगा।
गौरव ने कुनिका की गेम को एक्सपोज किया, उन्होंने कुनिका के रोने को नाटक बताया। वहीं शाहबाज ने फरहाना के सामने मालती को घमंडी कहा। इसके बाद गौरव ने फरहाना के डांस का मजाक उठाया।
फरहाना-शहबाज़ ने कहा- गौरव ओवरकॉन्फिडेंट है
फरहाना और शहबाज़ आज साथ बैठे और प्रणीत की गेम स्ट्रैटेजी पर चर्चा करते हुए उसकी बुराई की। बातों-बातों में शहबाज़ ने कहा कि गौरव बेहद ओवरकॉन्फिडेंट हो गया है और उसे लगता है कि वही घर का सबसे स्मार्ट खिलाड़ी है। वहीं फरहाना ने भी सहमति जताई।
अभिषेक-अशनूर की स्मार्टनेस पूरे घर पर पड़ी भारी
बिग बॉस ने घरवालों को असेंबली रुम में बुलाया और अशनूर-अभिषेक का स्वीमिंग पूल के पास फुसफुसाने की बात वाली वीडियो घरवालों को दिखाने के बाद दोनों को असेंबली रुम से बाहर निकाला। और सभी घरवालों से एक एक कर पूछा कि उन्होंने गलत किया या नहीं, वहीं गलती के पीछे की इंटेंशन को लेकर भी सवाल किया कि रुल ब्रेक करना, कई बार आप सभी ने किया है लेकिन मजाक बनाकर उसका प्राइड बना दिया। बात यहां कैसे बिहेव किया गया है उसकी है। जानबुझकर बाधा डाली गई है इसलिए दोनों को सजा के तहत अभिषेक और अशनूर को घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट किया जाना चाहिए। ये आप सब पर है कि दोनों ने जो किया वो गलत था या नहीं और दोनों को ये सजा दी जानी चाहिए या नहीं। जहां टाई हो जाता है और बिग बॉस कैप्टन से पूछते हैं इस पर वो दोनों को सजा देने के लिए मना कर देते हैं जिस पर बिग बॉस ने नाराजगी जाहिर करते हुए पूरे घर को नॉमिनेट कर दिया।
बिग-बॉस ने अशनूर-अभिषेक की गलती पर घरवालों की तरफ से सजा नहीं दिए जाने पर घर का 50 प्रतिशत राशन भी काट दिया।
अभिषेक ने कुनिका को कहा डरपोक आंटी, शहबाज को कहा डरपोक। वहीं गौरव ने अशनूर और अभिषेक को कहा कि वो बच्चे नहीं है। गौरव ने गुस्से में अशनूर से पूछा क्या सोच रहे हो दोनों? तुम दिखी हो पूरे वीडियो में तुम लीड कर रही थी। गौरव ने कहा कि सभी के खिलाफ जाकर मैंने दोनों के लिए खड़ा था। गौरव ने कहा है बच्चों की टीम मेरी और तुम सबसे छोटी बच्ची हो। वहीं अशनूर ने माफी मांगी। अशनूर ने कहा कि फ्लो फ्लो में ज्यादा हो गया है। फरहाना ने कहा तुमने फ्लॉंट किया कि अरे तुम दोनों की बात हो गई। ये गलत है।
वहीं मृदुल ने अभिषेक से कहा कि गलती के साथ तुमने इंज्वाय किया। तुम दोनों की वजह से पूरा घर नॉमिनेट हुआ। नीलम ने कहा कि हम खाना नहीं बनाने वाले।
अशनूर ने कहा प्लानिंग प्लॉटिंग की बात नहीं है। हम कोई प्लानिंग नहीं कर रहे थे। फरहाना ने कहा क्या करें सॉरी का इस पर अशनूर ने कहा और क्या करें आपकी ड्यूटी कर लेंगे। गलती हुई है मैं मानती हूं।
वहीं सभी घरवालों के नॉमिनेशन पर कुनिका-नीलम के साथ बाकी घरवालों ने अशनूर और अभिषेक से की फाइट। घर का राशन 50% कटने की वजह से घर में खूब हंगामा बरपा।
बिग बॉस 19 अब धीरे-धीरे अपने अंतिम चरण की ओर बढ़ रहा है और घर के अंदर उत्साह चरम पर है। कई दिलचस्प कंटेस्टेंट्स के साथ शुरू हुए इस शो में अब तक कई एलिमिनेशन, रियलिटी चेक और हर दिन नई चुनौतियां देखने को मिली
Keywords:- Bigg Boss 19, Farhana and Shehbaz Sits Together, bigg boss latest episode 65

