‘बिग बॉस 19’ के 30 अक्टूबर के एपिसोड में वीकली राशन टास्क अपने पूरे जोरों पर था। इस टास्क की संचालक बनीं अशनूर कौर, जिन्होंने घरवालों को नियमों के अनुसार गाइड किया। लेकिन जैसे-जैसे टास्क आगे बढ़ा, घर में बहस और चिल्लम-चिल्ली का माहौल बन गया। आखिरी राउंड में मालती और गौरव के बीच जबरदस्त झगड़ा हुआ। गौरव, तान्या से बात कर रहे थे और मालती बीच में आ गईं, जिससे दोनों के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। हालांकि, इस राउंड में मालती और गौरव की जोड़ी विजयी रही।
कैप्टेंसी की दावेदारी में ट्विस्ट
अशनूर ने फाइनल स्कोर बताते हुए बताया कि दो जोड़ियों- गौरव-मालती और प्रणित-शहबाज- के बीच टाई हो गया है। बिग बॉस ने घरवालों से “सरकार” की तरह वोटिंग करने को कहा। वोटिंग के बाद शहबाज और प्रणित को 4 वोट और गौरव-मालती को तीन वोट मिले। इस तरह प्रणित और शहबाज कैप्टेंसी की दावेदारी जीत गए।
फरहाना और प्रणित की जबरदस्त भिड़ंत
एपिसोड का सबसे हॉट मोमेंट रहा फरहाना और प्रणित के बीच झगड़ा। प्रणित ने फरहाना पर लव एंगल बनाने का आरोप लगाया, जिस पर फरहाना भड़क गईं और बोलीं- डूब के मर। प्रणित ने जवाब में कहा कि फरहाना का बसीर के साथ लव एंगल था, जिस पर फरहाना ने पलटकर कहा, “मेरे को यहां सरवाइव करने के लिए लव एंगल की जरूरत नहीं।”
तान्या, अमाल और स्वेटर वाला ड्रामा
दूसरी तरफ, फरहाना ने चुपके से अमाल का स्वेटर पहन लिया, जिससे घर में नई खींचतान शुरू हो गई। मृदुल ने फरहाना को छिछोरी कहा, और मालती ने भी अमाल के स्वेटर को लेकर अपनी पसंद जाहिर की। घरवाले इसे लेकर खूब मज़ाक करते दिखे।
नाश्ते पर अशनूर और फरहाना का झगड़ा
नाश्ते के समय फिर माहौल गरमा गया। फरहाना ने अशनूर कौर से खाने को लेकर बहस की। अशनूर ने कहा कि यह उनकी ड्यूटी नहीं है, जबकि फरहाना उनके बनाए पोहे में नखरे दिखाती नजर आईं। अशनूर भड़क उठीं और बोलीं गलती इंसान से ही होती है, जान थोड़ी लोगे बच्चे की।
मालती-फरहाना और प्रणीत की फाइट
किचन में मालती और फरहाना एक बार फिर भीड़ जाते हैं। कचरे को लेकर मालती और फरहाना एक दूसरे से भीड़ते नजर आए। इसके बाद ताना मारते हैं। प्रणीत-मालती को लेकर फरहाना ने दोनों को ताना मारा। फरहाना ने कहा मुझे जिससे झगड़ना होगा उससे करुंगी। जहां प्रणीत ने कहा कि वो लव एंगल खेल रही है। फरहाना को कहा अटेंशन लेने के लिए दो ही चीज करती है। या तो झगड़ा करती है या लव एंगल ढूंढती है। बसीर के साथ भी किया। फरहाना ने कहा कि उन्हे लव एंगल लाने की जरुरत नहीं है। मुझे टिके रहने के लिए। प्रणीत ने कहा कितनी हैजटैग लेगी। फरहाना ने कहा सारे हैजटैग तोड़ दिया। प्रणीत ने कहा एक बार नोमिनेट हुई तो ये सब कर रही हैं। एक भी दोस्त नहीं है। जहां मालती पर फिर कमेंट करते हुए फरहाना ने कहा तुम पहले डिसाइड करो कि किसके साथ, क्या करना है।
मालती ने गौरव को मारा ताना
गौरव ने कहा कि कहीं एक्टिंग ना भूल जाऊं इसते दिन कभी दूर नहीं रहा। इस पर कमेंट करते हुए मालती ने कहा कि वो तो अभी भी आप कर रहे हो। इस पर गौरव चिढ जाते हैं और कहते हैं कि एक डाइरेक्टर ही सही एक्टिंग को पहचान सकता है । ऐसा हो सकता है।
‘Bigg Boss 19’ का 30 अक्टूबर एपिसोड ड्रामा, इमोशन और एंटरटेनमेंट से भरपूर रहा। राशन टास्क और कैप्टेंसी की जंग ने घर में तनाव बढ़ा दिया, वहीं फरहाना और प्रणित की लड़ाई ने एपिसोड को हॉट टॉपिक बना दिया। आने वाले एपिसोड में देखना दिलचस्प होगा कि शहबाज और प्रणित कैप्टेंसी टास्क में कैसा प्रदर्शन करते हैं और क्या फरहाना अपने गुस्से पर काबू रख पाएंगी या नहीं।
Keywords:– Bigg Boss 19 latest, Bigg Boss latest Episode

