- Advertisement -

प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने पहुंचे बिग बॉस फेम पारस छाबरा, कही ये बड़ी बात

एक्टर और बिग बॉस 13 फेम पारस छाबरा हाल ही में प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने उनके आश्रम पहुंचे और वंहा जाकर उन्होंने प्रेमानंद महाराज से बात कर अपने मन की बात रखी।

4 Min Read

बिग बॉस 13 के फेम पारस छाबड़ा अब यूट्यूब पर भी काफी लोकप्रिय हो गए हैं। हाल ही में वे वृंदावन गए, जहां उनकी मुलाकात संत प्रेमानंद महाराज से हुई। इस मुलाकात में पारस ने अपने जीवन की कुछ परेशानियों के बारे में महाराज से बात की। संत प्रेमानंद महाराज ने पारस को उनकी समस्या सुनने के बाद जीवन के बारे में बहुत महत्वपूर्ण और सीख देने वाली बातें बताईं। इस मुलाकात से पारस को अपने जीवन को बेहतर तरीके से समझने और सही दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली।

- Advertisement -
Ad image

‘मैं चाहता हु सभी लोग राधा नाम जपे’

वृंदावन में हुई मुलाकात के दौरान पारस छाबड़ा ने प्रेमानंद महाराज से कहा कि वे राधा रानी के नाम का जाप करते हैं और चाहते हैं कि हर कोई ऐसा करे। उन्होंने बताया कि इसी भावना से वे अपने सुखद अनुभव दूसरों के साथ साझा करते हैं, ताकि लोग भी प्रेरित हों। इस पर महाराज ने समझाया कि ऐसा करने से जरूरी नहीं कि सामने वाला व्यक्ति भी वही अनुभव कर सके, बल्कि इससे आपका आध्यात्मिक बल कम हो सकता है। उन्होंने कहा, “अगर आप अपना अनुभव बांटते रहेंगे, तो आप खाली हो जाएंगे।” पारस ने बताया कि उनका एक यूट्यूब पॉडकास्ट है, जिसमें वे भगवान के बारे में बातें करते हैं। इस पर महाराज ने कहा, “भगवान की बात करना अच्छी बात है, लेकिन अपने अनुभवों को प्रचार की तरह बताना सही नहीं, वरना आपकी साधना का असर खत्म हो जाएगा।”

‘सत्य ही सिद्धार्थ है’ — प्रेमानंद महाराज का संदेश

बातचीत के दौरान प्रेमानंद महाराज ने पारस छाबड़ा को समझाते हुए कहा, “सत्य ही सिद्धार्थ है।” उन्होंने समझाया कि आध्यात्मिक अनुभवों को अपने तक ही रखना चाहिए। महाराज बोले, “आप अपने अनुभव साझा न करें। बस यह कहें कि संतों ने बताया है कि ऐसा करने से आनंद मिलता है, और हमें विश्वास है कि जो संत कहते हैं, वह हमेशा सत्य होता है।” उन्होंने चेतावनी दी कि “यह न कहें कि मुझे ऐसा अनुभव हुआ,” क्योंकि ऐसा कहना अहंकार या पाखंड की ओर ले जा सकता है। इस पर पारस ने कहा, “महाराज जी, मैं तो एक आम आदमी हूं, कोई संत नहीं। जब मैंने राधा नाम जपना शुरू किया, तो मेरे साथ कई लीलाएं होने लगीं। राधा रानी ने चमत्कार दिखाने शुरू किए, इसलिए मन करता है सबको बताऊं। लेकिन अब मैं आगे से सब कुछ संतों के नाम से ही कहूंगा।”

- Advertisement -
Ad image

जानिए पारस छाबरा के बारे में

पारस छाबड़ा टीवी एक्टर और मॉडल हैं, जो अपने आत्मविश्वास और सीधे बोलने के अंदाज़ के लिए मशहूर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी और 2012 में रियलिटी शो एमटीवी स्प्लिट्सविला सीज़न 5 जीतकर लोकप्रियता हासिल की। इसके बाद उन्होंने कई टीवी शोज़ में काम किया, लेकिन उन्हें असली पहचान बिग बॉस 13 से मिली। इस शो में उनकी स्पष्ट और बेबाक शैली ने दर्शकों का ध्यान खींचा। पारस ने एक्टिंग के अलावा कई म्यूजिक वीडियोज़ और रियलिटी शोज़ में भी भाग लिया। पिछले कुछ वर्षों में उनका झुकाव अध्यात्म की ओर बढ़ा है और वे वृंदावन जैसे धार्मिक स्थलों की यात्रा करते हैं। पारस का मानना है कि असली शांति, संतुलन और खुशी बाहर की शोहरत से नहीं, बल्कि अपने अंदर की मानसिक शांति और आत्मिक समझ से मिलती है।

Keywords: Paras Chhabra, Premanand Maharaj, Bhajan Marg, Spritual India, Bigg Boss Fame

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू