तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले के मिर्जागुड़ा इलाके में सोमवार सुबह करीब 5 बजे एक भयानक सड़क हादसा हुआ। खानपुर गेट के पास TGSRTC की बस को एक डम्पर ने टक्कर मार दी, जो कंकड़ से भरा था। टक्कर इतनी तेज थी कि कंकड़ बस के ऊपर और अंदर तक भर गया। हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई और कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पुलिस और राहत कर्मियों ने तुरंत कार्रवाई शुरू की और घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, इस दुर्घटना में 20 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हैं और उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने दिए सख्त निर्देश
मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने इस भीषण हादसे पर गहरा दुख जताया है। उनके कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को निर्देश दिए हैं कि सभी घायलों को तुरंत हैदराबाद लाया जाए और उन्हें उच्च स्तरीय इलाज उपलब्ध कराया जाए। इसके साथ ही उन्होंने राहत कार्यों की निगरानी करने और दुर्घटना की पूरी रिपोर्ट जल्द तैयार करने को कहा है। सीएम ने मंत्रियों को भी तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने के आदेश दिए हैं। इस हादसे ने पूरे तेलंगाना में शोक और चिंता की लहर फैला दी है।
చేవెళ్ల మండలంలో మీర్జాగూడ వద్ద జరిగిన బస్సు ప్రమాదం తీవ్రంగా కలిచి వేసిందని ముఖ్యమంత్రి శ్రీ ఎ. రేవంత్ రెడ్డి గారు విచారం వ్యక్తం చేశారు. ఈ ఘటనలో మరణించిన వారి కుటుంబాలకు ప్రగాఢ సానుభూతిని తెలియజేశారు.
— Telangana CMO (@TelanganaCMO) November 3, 2025
ప్రమాద ఘటనా స్థలంలో దృశ్యాలు బాధ కలిగించాయని దిగ్బ్రాంతి వ్యక్తం చేశారు. ఈ… https://t.co/sMudldw1B5
प्रशासन और सरकार की त्वरित प्रतिक्रिया
घटना की खबर मिलते ही स्थानीय पुलिस और आपदा राहत टीम तुरंत मौके पर पहुंचे। चेवेल्ला पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा तब हुआ जब डम्पर गलत दिशा से आ रहा था और सीधे बस से टकरा गया। तेलंगाना के परिवहन मंत्री पोन्नम प्रभाकर ने इस दुर्घटना पर गहरा दुख जताया और घायलों को बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने आरटीसी के एमडी नागी रेड्डी और रंगारेड्डी जिला कलेक्टर से बात कर राहत कार्यों की समीक्षा की। मंत्री ने आरटीसी अधिकारियों को भी तुरंत दुर्घटनास्थल पर पहुंचने और बचाव कार्यों में मदद करने के आदेश दिए।
Keywords: Telangana Bus Accident, Revanth Reddy, Chevella Accident

