- Advertisement -

किस बड़े घराने से ताल्लुक रखती हैं सचिन तेंदुलकर की होने वाली बहू? जानें अर्जुन की मंगेतर सानिया चंदोक के बारे में सबकुछ

सचिन तेंदुलकर के घर जल्द ही शादी की शहनाइयां बजने वाली हैं। उनके इकलौते बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी होने जा रही है। लोग जानने को बेहद उत्सुक हैं कि आखिर वो कौन सी लड़की है जो सचिन की बहु बनने जा रही है।

3 Min Read

क्रिकेट के भगवान’ के रूप में मशहूर सचिन तेंदुलकर के घर जल्द ही शादी की शहनाइयां बजने वाली हैं। उनके इकलौते बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी होने जा रही है। लोग जानने को बेहद उत्सुक हैं कि आखिर वो कौन सी लड़की है जो सचिन की बहु बनने जा रही है। अगर आपका भी यही सवाल है तो उसका जवाब हम लेकर आए हैं। अर्जुन तेंदुलकर की जिस लड़की से शादी होने जा रही है। वह उनकी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड सानिया चंडोक हैं।

- Advertisement -
Ad image

बुधवार (13 अगस्त 2025) को क्यूट कपल्स ने एक दूसरे को इंगेजमेंट रिंग पहनाई। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही वह शादी के बंधन में भी बंध जाएंगे। सानिया चंडोक देश के मशहूर कारोबारी रवि घई की पोती हैं। घई परिवार फाइव स्टार इंटरकॉन्टिनेंटल होटल और ब्रुकलिन क्रीमरी जैसे बिजनेस में सक्रीय है, जो हेल्थ-फ्रेंडली आइसक्रीम और फ्रोजन डेजर्ट ब्रांड जैसी चीजें बनाने में माहिर है। यही नहीं ग्रैविस गुड फूड्स भी घई परिवार का ही है।

मशहूर खानदान से आने के बावजूद सानिया ने अपना रास्ता खुद बनाया है। वह मौजूदा समय में आर्थिक राजधानी मुंबई स्थित एक प्रीमियम पेट सैलून, स्पा और स्टोर, मिस्टर पॉज की संस्थापक हैं, जो दर्शाता है कि वह खूबसूरत होने के साथ-साथ काफी मेहनती भी हैं। सानिया चंडोक ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से ग्रेजुएशन किया है। वह अर्जुन की बहन सारा तेंदुलकर की भी बेहद खास हैं। सोशल मीडिया पर उनकी कुछ तस्वीरें साथ में देखी जा सकती हैं।

- Advertisement -
Ad image

सानिया को पालतू जानवरों में काफी रूचि है। उन्होंने पशुओं के प्रति दयालुता दिखाने और उन्हें अपनाने के लिए कई अभियानों में हिस्सा लिया है। यहां उन्होंने कहा था कि लोगों को जानवरों के प्रति दयालु होना चाहिए। फिल्मी कनेक्शन होते हुए भी सानिया ने अपने फैमिली बिजनेस से अलग अपनी पहचान बनाने का फैसला किया। वह मुंबई में Mr. Paws Pet Spa & Store LLP की संस्थापक और डायरेक्टर हैं, जो पालतू जानवरों के लिए प्रीमियम स्किनकेयर और स्पा सेवाएं प्रदान करता है।

सारा तेंदुलकर की बचपन की दोस्त सानिया चंडोक लाइमलाइट से दूर रहती हैं। वहीं सोशल मीडिया पर भी ज्यादा एक्टिव नहीं हैं। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर लगभग 805 फॉलोअर्स हैं, जिनमें अर्जुन तेंदुलकर और उनकी बहन सारा तेंदुलकर उन्हें फॉलो करते हैं। इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले अर्जुन क्रिकेट में अपने हरफनमौला कौशल के लिए जाने जाते हैं। 25 वर्षीय अर्जुन घरेलू क्रिकेट में गोवा का प्रतिनिधित्व करते नजर आते हैं।

KeywordsArjun Tendulkar Engagement, Arjun Tendulkar Wife Age, Arjun Tendulkar News, Arjun Tendulkar News Today

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू