नवी मुंबई के DY पाटिल स्टेडियम में खेले गए ICC महिला वर्ल्ड कप 2025 के सेमीफाइनल में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराकर इतिहास रच दिया। इस जीत की हीरो बनीं 25 वर्षीय जेमिमा रोड्रिग्स, जिन्होंने 134 गेंदों में नाबाद 127 रन बनाए। उनकी पारी में 14 चौके शामिल थे और यह उनका तीसरा वनडे शतक था, लेकिन विश्व कप में पहला। जेमिमा की शानदार पारी ने पूरे देश में तारीफ बटोरी। भारतीय क्रिकेट स्टार विराट कोहली ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर उनकी इस प्रदर्शन की सराहना की और उन्हें सलाम किया।
कोहली ने सराहा जेमिमा का “जुनून और विश्वास”
जेमिमा की शानदार पारी ने पूरे देश में तारीफ बटोरी। भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर उनकी तारीफ करते हुए कहा, “ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम के खिलाफ हमारी टीम ने शानदार जीत दर्ज की। इस मैच में लड़कियों ने बेहतरीन रन चेज किया और जेमिमा ने बड़े मुकाबले में शानदार पारी खेली। वेल डन, टीम इंडिया!” कोहली के इस संदेश ने भारतीय महिला टीम की जीत को और खास बना दिया। फैंस ने भी सोशल मीडिया पर जेमिमा को “लेडी विराट” कहकर सराहा और उनके प्रदर्शन की तारीफ की।
What a victory by our team over a mighty opponent like Australia. A great chase by the girls and a standout performance by Jemimah in a big game. A true display of resilience, belief, and passion. Well done, Team India! 🇮🇳
— Virat Kohli (@imVkohli) October 31, 2025
कप्तान हरमनप्रीत के साथ मजबूत साझेदारी
सेमीफाइनल में भारत मुश्किल हालत में था, तभी कप्तान हरमनप्रीत कौर और जेमिमा रोड्रिग्स ने तीसरे विकेट के लिए 167 रनों की बड़ी साझेदारी की, जो भारतीय पारी की ताकत साबित हुई। 36वें ओवर में हरमनप्रीत के आउट होने से टीम पर दबाव बढ़ गया, लेकिन जेमिमा ने जिम्मेदारी अपने कंधों पर ले ली। जेमिमा ने कहा, “मैं और हरमन ने तय किया था कि मैच जीतकर ही लौटेंगे। जब हरमन आउट हुईं, तो मुझे लगा कि अब मुझे उनके हिस्से का भी काम करना है।” थकावट के बावजूद जेमिमा ने ध्यान बनाए रखा और पूरी पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई।
समझदारी से मिली जीत
जेमिमा ने कहा कि टीम बड़े लक्ष्य से नहीं घबराई, क्योंकि उन्हें पता था कि डीवाई पाटिल स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए अच्छी है। उन्होंने बताया, “हम जानते थे कि अगर क्रीज पर टिके रहेंगे, तो रन अपने आप बनते रहेंगे। ऑस्ट्रेलिया 30 रन कम ही बना पाई।” जेमिमा की पारी ने भारत को जीत दिलाने के साथ टीम का मनोबल भी बढ़ाया। अब भारत 2 नवंबर को फाइनल में साउथ अफ्रीका से भिड़ेगा, जहां सभी की नजरें फिर से जेमिमा की शानदार बल्लेबाजी पर रहेंगी।
Keywords: Jemimah Rodrigues, ICC Women’S World Cup 2025, India Vs Australia, Virat Kohli, Women Cricket, India Women Team

