वीमेंस विश्व कप की मूल टीम से बाहर रहीं शेफाली वर्मा की आखिरी 2 मैचों में वापसी क्या हुई वो वीमेंस वर्ल्ड कप 2025 के लिए एक प्रेरक कहानी बन गई। दरअसल प्रतिका रावल चोटिल हो गई थीं। जिसकी वजह से शेफाली को अंतिम 2 मैचों में मौका मिला, और उन्होंने इसे पूरी तरह से सही साबित फैसला साबित किया।
फाइनल में शेफाली ने 87 रन की धमाकेदार पारी खेली और कई रिकॉर्ड अपने नाम किए।
मुख्य उपलब्धियां
- शेफाली वर्ल्ड कप फाइनल में दूसरी सबसे तेज अर्धशतक बनाने वाली बल्लेबाज बनीं।
- उन्होंने केवल 49 गेंदों पर अर्धशतक बनाया।
- 21 साल और 278 दिन की उम्र में फाइनल में पचासा जड़ने वाली सबसे युवा बल्लेबाज बन गईं।
- यह उनका करियर का 31वां वनडे मैच था।
हालांकि शेफाली शतक नहीं बना सकीं, फिर भी उनका प्रदर्शन चयनकर्ताओं और फैंस को पूरी तरह संतुष्ट कर गया। सोशल मीडिया पर फैंस उनकी वापसी और संघर्ष की कहानी याद कर रहे हैं और इस उपलब्धि का जश्न मना रहे हैं।
शेफाली वर्मा की यह पारी न सिर्फ टीम के लिए अहम रही, बल्कि उनके करियर के लिए भी एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हुई। उनका आत्मविश्वास और आतिशी बल्लेबाजी फैंस के लिए हमेशा यादगार रहेगी।
Keywords: Shafali Verma World Cup 2025, Shafali Verma 87 Runs Final, Youngest Fifty In World Cup Final, India Women Cricket News, Shafali Verma Record Breaking Innings

