टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले पाकिस्तान और बांग्लादेश को लेकर काफी विवाद देखने को मिला था। बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए टूर्नामेंट में खेलने से इनकार कर दिया, जिसके बाद उसे प्रतियोगिता से बाहर कर दिया गया। वहीं पाकिस्तान भी भारत के खिलाफ मैच खेलने को लेकर असमंजस में था। इस पूरे विवाद के बीच आईसीसी के चेयरमैन जय शाह ने स्थिति को संभाला। टूर्नामेंट खत्म होने के बाद उन्होंने स्पष्ट कहा कि कोई भी देश या टीम आईसीसी से ऊपर नहीं हो सकती और सभी को उसके नियमों का पालन करना होगा।
ICC चेयरमैन जय शाह का सख्त संदेश
मुंबई में आयोजित एक सम्मान समारोह के दौरान जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि टूर्नामेंट शुरू होने से पहले कई तरह की चर्चाएं चल रही थीं कि कुछ टीमें भाग लेंगी या नहीं और प्रतियोगिता कैसे आयोजित होगी। इस पर उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि किसी भी टीम से बड़ी संस्था होती है और कोई एक टीम मिलकर संगठन नहीं बनाती। उनके मुताबिक एक अंतरराष्ट्रीय संस्था सभी सदस्य टीमों के सहयोग से चलती है।
दरअसल, बांग्लादेश ने सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए भारत आने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद उनकी जगह स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में शामिल किया गया। वहीं पाकिस्तान ने भी शुरुआत में भारत के खिलाफ खेलने को लेकर हिचक दिखाई थी, लेकिन बाद में दोनों टीमों के बीच मुकाबला खेला गया। 14 फरवरी को हुए इस मैच में भारतीय टीम ने पाकिस्तान पर शानदार जीत दर्ज की।
Congratulations to our chairman @jayshah on winning this prestigious award following a hugely successful #t20worldCup https://t.co/9LCxWdugKH
— ICC (@ICC) March 14, 2026
एसोसिएट टीमों के प्रदर्शन की जय शाह ने सराहना की
मुंबई में हुए कार्यक्रम में जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप के दौरान एसोसिएट टीमों के प्रदर्शन की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि इस टूर्नामेंट ने दर्शकों के मामले में कई नए रिकॉर्ड बनाए और एक समय पर करीब 7.2 मिलियन लोग मुकाबले को देख रहे थे। शाह ने बताया कि इस बार छोटी टीमों ने भी बड़े देशों को कड़ी चुनौती दी। अमेरिका ने भारत को कड़ा मुकाबला दिया, नीदरलैंड्स ने पाकिस्तान को मुश्किल में डाला, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को हराया, जबकि नेपाल ने इंग्लैंड के खिलाफ शानदार खेल दिखाया। उन्होंने इन सभी टीमों को उनके दमदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी।
सूर्यकुमार यादव और गौतम गंभीर को भविष्य के लिए सलाह
कार्यक्रम के दौरान जय शाह ने भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव और कोच गौतम गंभीर को आगे की रणनीति पर ध्यान देने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि सफलता तक पहुंचने में कई सालों की मेहनत लगती है, लेकिन शिखर से नीचे गिरने में ज्यादा समय नहीं लगता। इसलिए टीम को लगातार मेहनत करते हुए भविष्य की तैयारी करनी चाहिए। शाह ने बताया कि जब वह बीसीसीआई में थे, तब 2028 ओलंपिक तक की योजना बनाई गई थी। अब आईसीसी में रहते हुए उनका मानना है कि टीम को 2030, 2031 और 2036 जैसे बड़े टूर्नामेंट्स को ध्यान में रखकर तैयारी करनी चाहिए।
Keywords: Jay Shah ICC Statement, ICC T20 World Cup 2026 Controversy, Pakistan Bangladesh T20 World Cup Issue, Jay Shah On Suryakumar Yadav Gautam Gambhir

