- Advertisement -

70 फुट के स्टेचू का लियोनल मेसी ने किया इनोग्रेशन, शाहरुख़ खान ने किया इस अंदाज में स्वागत

फीफा वर्ल्ड कप 2022 विजेता और फुटबॉल के महान खिलाड़ी लियोनल मेसी 14 साल बाद भारत पहुंचे। कोलकाता एयरपोर्ट से लेकर सॉल्ट लेक स्टेडियम तक फैंस का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

5 Min Read

Lionel Messi GOAT Tour Of India: फुटबॉल की दुनिया में लियोनल मेसी का नाम सुनते ही लोग उन्हें जादूगर कहने लगते हैं। इस बार फिर, 14 सालों बाद, वह भारत आए हैं। पिछली बार 2011 में आए थे, तब उनका करियर पीक पर था। अब, जब वह फीफा वर्ल्ड कप 2022 जीतकर लौटे हैं, उनका आना और भी खास बन गया है। जैसे ही मेसी कोलकाता एयरपोर्ट पर उतरे, फैंस की भीड़ टूट पड़ी। ढोल-नगाड़ों, नारों और झंडों के साथ उनका स्वागत हुआ। इंडिया में भले ही क्रिकेट का बोलबाला है, लेकिन मेसी के लिए दीवानगी किसी फिल्मी सुपरस्टार से कम नहीं है।

- Advertisement -
Ad image

लियोनेल मेसी ने शनिवार को कोलकाता में अपने ‘GOAT टूर’ की धूमधाम से शुरुआत की। उन्होंने अपनी 70 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया, और इस खास मौके पर शाहरुख खान भी उनके साथ मौजूद थे। युुवा भारती क्रीड़ा नगरी स्टेडियम में माहौल पहले से ही गर्म था, लोग मेसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। 2022 वर्ल्ड कप जीतने के बाद पहली बार मेसी कोलकाता में इतने बड़े इवेंट में हिस्सा ले रहे हैं। वो यहां कई एक्टिविटीज़ में भाग लेंगे, फिर शनिवार शाम हैदराबाद के लिए रवाना होंगे। इस पूरे कार्यक्रम में ममता बनर्जी, सौरव गांगुली और शाहरुख खान जैसे दिग्गज भी मौजूद रहेंगे।

कोलकाता में दिखा बेमिसाल फैन क्रेज

कोलकाता, जिसे इंडिया की फुटबॉल कैपिटल कहा जाता है, वहां मेसी के आने पर माहौल ही बदल गया। सॉल्ट लेक स्टेडियम के आस-पास हजारों फैंस जुट गए। कोई अर्जेंटीना की जर्सी में, तो कोई मेसी की फोटो लिए बस एक झलक पाने के लिए बेताब दिखा। बच्चे, बूढ़े, युवा हर कोई मेसी का दीवाना था। कुछ लोग ऐसे भी थे, जो पिछले 10-12 साल से मेसी के हर मैच, हर गोल को जी रहे हैं। उनके लिए मेसी सिर्फ खिलाड़ी नहीं, बल्कि इंस्पिरेशन हैं। फैंस कहते हैं, मेसी ने उन्हें सिखाया है कि मेहनत और जुनून से सब मुमकिन है।

- Advertisement -
Ad image

मेसी के लिए हनीमून तक किया कैंसिल

अब जरा सोचिए, मेसी के लिए लोगों ने क्या-क्या किया। कुछ नए-नवेली शादीशुदा कपल्स ने तो हनीमून तक कैंसिल कर दिया। एक फैन ने बताया, उनकी शादी 5 दिसंबर को हुई थी, मगर जैसे ही पता चला कि मेसी आ रहे हैं, तो हनीमून का प्लान किनारे कर दिया। उनकी पत्नी भी इस फैसले में साथ थीं। एक महिला फैन ने कहा, वह 2010 से मेसी को फॉलो कर रही हैं और 2011 में जब मेसी पहली बार आए थे, तब वह बहुत छोटी थीं। अब जब दोबारा मौका मिला, तो वह किसी भी कीमत पर मिस नहीं करना चाहती थीं।

नेपाल से भारत तक, दीवानगी की कोई सीमा नहीं

यह दीवानगी सिर्फ इंडिया तक नहीं रुकी। नेपाल से आए एक फैन ने कहा, वह सिर्फ मेसी को देखने भारत आए हैं। कॉलेज छोड़ दिया, घरवालों से परमिशन लेकर टिकट खरीदा। फैन इतने इमोशनल हो गए कि मजाक में बोले, अगर जरूरत पड़ी, तो मेसी के लिए बीवी तक छोड़ सकते हैं! भले ही ये मजाक था, लेकिन मेसी के लिए लोगों की दीवानगी बस यहीं समझ आ जाती है।

शाहरुख खान से मुलाकात, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

मेसी की मौजूदगी को और खास बना दिया शाहरुख खान ने। शाहरुख अपने बेटे अबराम के साथ पहुंचे और मेसी से मिले। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है, जिसमें मेसी अबराम के साथ फोटो क्लिक करवा रहे हैं। ये पल फैंस के लिए किसी सपने जैसा था। दोनों ही दुनिया के सुपरस्टार्स, एक साथ एक फ्रेम में, इंटरनेट पर ये वीडियो छा गया।

हैदराबाद तक बढ़ेगा मेसी का भारतीय सफर

अब कोलकाता के बाद मेसी हैदराबाद रवाना होंगे। यहां, वे अपनी प्रतिमा का अनावरण करेंगे और कई बड़ी हस्तियों से मिलेंगे जैसे सौरव गांगुली और ममता बनर्जी। मेसी का ये भारत दौरा देश में फुटबॉल के क्रेज को एक नया मोड़ दे सकता है। उनकी मौजूदगी यंग प्लेयर्स के लिए मोटिवेशन है और साफ दिखाता है कि खेल की कोई सीमा नहीं होती। 14 साल बाद जब मेसी भारत लौटे, तो फिर एक बार साबित कर दिया कि वह सिर्फ अर्जेंटीना के नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के दिलों पर राज करते हैं।

Keywords: Lionel Messi India Visit, Messi Kolkata, Messi Fans India, Shah Rukh Khan Meet Lionel Messi, Salt Lake Stadium

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू