- Advertisement -

IPL सबसे चर्चित डील फाइनल, सैमसन जडेजा और सैम करन हुए स्वैप, LSG के हुए मोहम्मद शमी और अर्जुन तेंदुलकर

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच हुई एक ब्लॉकबस्टर डील ने क्रिकेट जगत को चौंका दिया है। IPL में हाई-प्रोफाइल स्वैप देखने को मिला।

4 Min Read

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के मिनी-ऑक्शन से पहले हुई ट्रेड विंडो में इतिहास के कुछ सबसे बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच हुई एक ब्लॉकबस्टर डील ने क्रिकेट जगत को चौंका दिया है। राजस्थान रॉयल्स (RR) के कप्तान संजू सैमसन अब चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की पीली जर्सी में नज़र आएंगे। यह ट्रेड डील सैमसन के बदले रवींद्र जडेजा और इंग्लिश ऑलराउंडर सैम करन को राजस्थान रॉयल्स में भेजकर पूरी की गई है।

- Advertisement -
Ad image

यह ट्रेड 2 भारतीय सुपरस्टार और एक विदेशी ऑलराउंडर के बीच हुआ है, जो दोनों फ्रेंचाइजियों के लिए एक बड़ा रणनीतिक कदम है।

संजू सैमसन-CSK

राजस्थान रॉयल्स RR के पूर्व कप्तान अब CSK की पीली जर्सी में नज़र आएंगे। CSK ने अपने मध्यक्रम को मजबूत करने और भविष्य में महेंद्र सिंह धोनी के बाद एक विकेटकीपर/बल्लेबाज के विकल्प के रूप में सैमसन को टीम में शामिल किया है। सैमसन अपनी मौजूदा लीग फीस ₹18 करोड़ पर ही CSK में शामिल हुए हैं।

- Advertisement -
Ad image

रवींद्र जडेजा Rajasthan Royals (RR)

CSK के अनुभवी ऑलराउंडर और ‘सर’ जडेजा की 17 साल बाद राजस्थान रॉयल्स में वापसी हुई है, जहां उन्होंने 2008 में अपना IPL करियर शुरू किया था। इस ट्रेड के तहत, जडेजा की फीस ₹18 करोड़ से घटकर ₹14 करोड़ कर दी गई है।

सैम करन- Rajasthan Royals (RR)

इस डील के हिस्से के रूप में, इंग्लिश ऑलराउंडर सैम करन भी CSK से RR में ट्रेड हुए हैं। वह अपनी मौजूदा फीस ₹2.4 करोड़ पर RR के लिए खेलेंगे, जिससे रॉयल्स को एक और मजबूत ऑलराउंडर मिल गया है।

मोहम्मद शमी

वहीं LSG ने मोहम्मद शमी को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से ट्रेड किया है। शमी पिछले संस्करण में SRH के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी थे। वो ₹10 करोड़ पर SRH के लिए खेलते नजर आएंगे।

अर्जुन तेंदुलकर

युवा गेंदबाजी ऑलराउंडर अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस (MI) से LSG में ट्रेड किया गया है। अर्जुन ने IPL 2023 में MI के लिए अपना डेब्यू किया था। उनकी फीस ₹30 लाख है।

CSK की रणनीति

चेन्नई सुपर किंग्स ने सैमसन को लेकर भविष्य की ओर देखा है। एक युवा भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज का जुड़ना यह संकेत देता है कि टीम अब धोनी के बाद की कप्तानी और बल्लेबाजी लाइनअप को तैयार कर रही है।

RR का फोकस

राजस्थान रॉयल्स ने जडेजा और करन के रूप में 2 विश्वस्तरीय ऑलराउंडर जोड़कर अपनी कोर टीम को मजबूत किया है। जडेजा की वापसी से RR को फिनिशिंग और स्पिन विभाग में गहराई मिलेगी।

LSG का दांव

लखनऊ सुपर जायंट्स ने शमी को शामिल करके अपनी तेज गेंदबाजी को एक भारतीय अनुभवी लीडर दिया है, खासकर इकाना स्टेडियम की पिच को देखते हुए। बहरहाल यह ट्रेड डील IPL 2026 से पहले दोनों टीमों के संतुलन को पूरी तरह से बदलने वाली है।आने वाले सीज़न को ये बदलाव कितना रोमांचक बनाता है ये आने वाला वक्त ही बताएगा।

Keywords: IPL Mega Trade Deal, Samson To CSK, Jadeja And Sam Curran RR, Mohammed Shami LSG, Arjun Tendulkar Trade

TAGGED:
Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू