- Advertisement -

IPL 2026: महेंद्र सिंह धोनी के फैंस के लिए बुरी खबर, IPL 2026 के शुरुआती मुकाबलों से बाहर हुए ‘थाला’; टीम का आया बयान

MS Dhoni चोट की वजह से IPL 2026 के शुरुआती मैचों से बाहर रह सकते हैं। चेन्नई सुपर किंग्स ने इसकी पुष्टि की है। टीम का पहला मुकाबला 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ है।

2 Min Read

MS Dhoni Injury: IPL 2026 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने दिग्गज खिलाड़ी एमएस धोनी को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। टीम ने बताया कि चोट के कारण धोनी सीजन के शुरुआती दो हफ्तों में मैदान पर नहीं उतर पाएंगे। यह जानकारी फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया के जरिए साझा की। इस खबर से फैंस काफी निराश हैं, क्योंकि सभी को उनके खेलने का बेसब्री से इंतजार था।

- Advertisement -
Ad image

काफ स्ट्रेन के कारण रिहैब में धोनी

चेन्नई सुपर किंग्स ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि MS Dhoni पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव (काफ स्ट्रेन) से उबरने के लिए रिहैब कर रहे हैं। इसी वजह से वह IPL 2026 के शुरुआती दो हफ्तों में मैदान पर नहीं दिख सकते। टीम ने पोस्ट में उनके जल्द ठीक होने की कामना भी की।

CSK के शुरुआती चार मैच तय

IPL 2026 में CSK को शुरुआती दो हफ्तों में चार मैच खेलने हैं, जो 11 अप्रैल तक पूरे होंगे। टीम अपना पहला मुकाबला 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ गुवाहाटी में खेलेगी। इसके बाद 3 अप्रैल को पंजाब किंग्स से चेन्नई में भिड़ंत होगी, फिर 5 अप्रैल को RCB और 11 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स से मुकाबला होगा।

- Advertisement -
Ad image

धोनी की गैरमौजूदगी में संजू सैमसन निभा सकते हैं विकेटकीपर की भूमिका

MS Dhoni लंबे समय से घुटने की परेशानी के बावजूद CSK के लिए खेलते रहे हैं और 2023 में टीम को खिताब भी दिलाया। हालांकि इस सीजन उनकी अनुपस्थिति में संजू सैमसन विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। वहीं, पिछले सीजन में टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था और वह अंक तालिका में सबसे नीचे रही थी।

Keywords: MS Dhoni Injury IPL 2026, Chennai Super Kings Dhoni Update, IPL 2026 CSK Matches Schedule

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू