- Advertisement -

IPS पूरन कुमार के परिवार से मिले पंजाब के सीएम, न्याय की मांग कर, BJP पर साधा निशाना कहा- कुर्सी पर बैठा गरीब नहीं हो रहे बर्दाश्त…!

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने IPS पूरन कुमार के परिवार से मुलाकात कर संवेदनाएं व्यक्त की। बीजेपी पर बसरते हुए कहा कि गरीब कुर्सी पर बैठा नहीं देखा जा रहा है।

2 Min Read

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हाल ही में IPS अधिकारी पूरन कुमार के परिवार से मुलाकात की। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान हाल ही में चंडीगढ़ के सेक्टर 24 स्थित हरियाणा कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी यशवंत पूरन कुमार के आवास पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने उनकी पत्नी, आईएएस अधिकारी अमनीत पी. कुमार और पूरे परिवार से मुलाकात की।

- Advertisement -
Ad image

मुख्यमंत्री ने परिवार को अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार उनके साथ हरसंभव सहायता के लिए प्रतिबद्ध है। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया और परिवार को ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस समय परिवार के साथ है और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान करेगी। भगवंत मान ने मामले की निष्पक्ष जांच और त्वरित न्याय की भी मांग की, ताकि जल्द से जल्द उचित कार्रवाई हो सके।

बीजेपी-कांग्रेस पर बोला हमला

भगवंत मान ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा गरीबों को बड़ी कुर्सियों पर बैठे नहीं देखा जा रहा है। ये भारत एक गुलदस्ता है।गुलदस्ते में अलग-अलग रंग के फूल हों को गुलदस्ता अच्छा लगता है। एक रंग का गुलदस्ता ज्यादा देर तक अच्छा नहीं लगता है।

- Advertisement -
Ad image

बीजेपी-कांग्रेस पर जमकर बरसे भगवान मांन

उन्होंने कहा कि बाबा साहेब जिसने संविधान उन्होंने कहा था कि शिक्षा वो शेरनी का दूध जो पिएगा वो दहाड़ेगा। ये संविधान बदल देंगे। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में परिवार के प्रति संवेदनशीलता और सहयोग जरूरी है। उनकी पत्नी जब से आई हैं तभी कहा था पोस्टमार्टम कहा लो, एफआईआर पर नाम तक नहीं। यानी कुछ गड़बड़ है। पूरे मामले की जांच होनी चाहिए।

Keywords: Punjab CM Bhagwant Mann, IPS Y Puran Kumar, Punjab Government Support, IPS Officer Family Meeting, Police Officer Condolence

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू